फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CM Khattar reached to Medanta to meet Ashok Singhal.

वीएचपी नेता अशोक सिंघल से मिलने मेंदाता पहुंचे सीएम खट्टर

Sun, 25 Oct 2015 10:54 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव Updated Sun, 25 Oct 2015 10:54 PM IST
विज्ञापन
CM Khattar reached to Medanta to meet Ashok Singhal.

मेदांता अस्पताल में भर्ती विश्व हिंदू परिषद् के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष अशोक सिंघल की तबीयत में सुधार हो रहा है। रविवार को उनसे मिलने प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल अस्पताल में पहुंचे और अशोक सिंघल का हाल पूछा।

विज्ञापन


करीब दस मिनट बिताने के बाद वो फरीदाबाद के लिए रवाना हो गए। बृहस्पतिवार को उनसे मिलने प्रदेश के कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ भी पहुंचे थे। सांस और हृदय संबंधी तकलीफ होने के बाद शहर के मेदांता अस्पताल में भर्ती है।
विज्ञापन


हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. नरेश त्रेहान और उनकी टीम की देखरेख में सिंघल का इलाज चल रहा है। शनिवार को मुख्यमंत्री करीब 10.22 बजे अस्पताल पहुंचे और ग्राउंड फ्लोर स्थित क्रिटिकल केयर यूनिट के हार्ट कमांडेंट वार्ड में भर्ती अशोक सिंघल के वार्ड पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

अशोक सिंघल के हालत में सुधार

CM Khattar reached to Medanta to meet Ashok Singhal.

करीब दस मिनट उनसे हालचाल पूछा और डॉक्टरों से भी बातचीत की। मुख्यमंत्री के आरएसएस से जुड़े होने के कारण अशोक सिंघल का करीबी माना जाता है।

भर्ती होने के बाद से ही मुख्यमंत्री किसी न किसी को भेजकर हालचाल जान रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी पूरे नजर बनाए हुए है।

बता दें कि इलाहाबाद में नवरात्रि पूजा के वक्त सांस लेने की समस्या के बाद  एयर एंबुलेंस के जरिए दिल्ली और फिर वहां से मेदांता अस्पताल लाया गया था। अस्पताल के एक डॉक्टर ने बताया कि स्थिति में सुधार हो रहा है। जल्द ही क्रिटिकल वार्ड से निकालकर में शिफ्ट कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed