फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CM Kejriwal said to Delhiites if u defeat to BJP, do not vote for Congress

भाजपा को हराना है तो कांग्रेस को वोट न दें- सीएम केजरीवाल

Sun, 07 Oct 2018 04:55 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 07 Oct 2018 04:55 AM IST
विज्ञापन
CM Kejriwal said to Delhiites if u defeat to BJP, do not vote for Congress

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि दिल्ली में कांग्रेस को जाने वाला हर वोट सीधे-सीधे भाजपा को फायदा पहुंचाएगा। अगर भाजपा को हराना है तो कांग्रेस को वोट न दें। दिल्ली में आम आदमी पार्टी ही भाजपा का विकल्प है। कांग्रेस व भाजपा कॉरपोरेट के लिए काम करते हैं, जबकि ‘आप’ आम आदमी के लिए काम करती है।

विज्ञापन

 
रोहिणी में एक रैली में केजरीवाल ने लोगों से 2014 लोकसभा चुनाव की गलती न दोहराने की अपील की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को वोट देने का मतलब भाजपा को मजबूत करना है। आप लोग अपनी पार्टी ‘आप’ को मजबूत करें। भाजपा और आरएसएस के झांसे में आकर कांग्रेस को वोट मत देना। अगर दिल्ली के सातों सांसद ‘आप’ के होते तो न मेट्रो का किराया बढ़ता और न ही सीलिंग हो पाती। ‘आप’ सांसद इसके विरोध में संसद ठप कर देते।
विज्ञापन


2019 लोकसभा चुनाव अभियान का एक तरह से श्रीगणेश करते हुए आप संयोजक ने कहा कि जनता भाजपा से तंग आ चुकी और उससे छुटकारा पाना चाहती है, लेकिन लोग राहुल गांधी की भ्रष्ट कांग्रेस को भी वोट नहीं देना चाहती है। ‘आप’ ही एकमात्र विकल्प है। उन्होंने केंद्र पर राज्य सरकार के कामों में अड़ंगा लगाने का आरोप लगाया और कहा कि केंद्र सरकार ने मोहल्ला क्लीनिक, सीसीटीवी प्रोजेक्ट, नए स्कूल, कॉलेज और हर उस काम में रोड़ा अटकाया जो दिल्ली की जनता के भलाई के लिए था।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed