फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   cm kejriwal's car stolen case : 'there is no any security lock'

सीएम कार चोरी मामला :कार में कोई सुरक्षा लॉक नहीं थे

Sun, 15 Oct 2017 11:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 15 Oct 2017 11:35 AM IST
विज्ञापन
cm kejriwal's car stolen case : 'there is no any security lock'
केजरीवाल की कार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की कार को लेकर दिल्ली पुलिस ने बड़ा निशाना साधा है। दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता मधुर वर्मा ने शनिवार को प्रेस वार्ता बुलाकर कहा कि कार में कोई सुरक्षा लॉक नहीं थे। कार की बाकायदा फोरेसिंक जांच कराई गई है और कार चुराने वाले के बारे में कुछ क्लू मिले हैं। कार सचिवालय से करीब 200 मीटर दूर पार्किंग एरिया के बाहर खड़ी थी।  

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि 12 अक्तूबर को दोपहर करीब एक बजे कार दिल्ली सचिवालय के गेट नंबर-छह के पास से चोरी हुई थी। दोपहर तीन बजे दिल्ली पुलिस को इसकी जानकारी दी गई थी। 
विज्ञापन


पुलिस को लीड मिली थी कि चोर कार को नोएडा व गाजियाबाद लेकर गया है। दिल्ली पुलिस की टीमें मेरठ व मथुरा भी कार को तलाश करने गई थीं। अभी तक की जांच में कार को चुराने वाला कोई संगठित गिरोह सामने नहीं आया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

cm kejriwal's car stolen case : 'there is no any security lock'
अरविंद केजरीवाल

ऐसा लगता है कि कार को जॉय राइड के लिए किसी शरारती तत्व ने चुराया था। कार को ले जाते हुए कई जगह के सीसीटीवी फुटेज सामने आए हैं। ये कार डीएनडी से होते हुए मोहन नगर पहुंची थी। 

आस-पास की थाना पुलिस को सूचना दे दी गई थी, कार को तलाश करने के लिए आसपास के सभी जिलों की पुलिस के कंट्रोल रूम को सूचना दे दी गई थी। कार का नंबर व रंग बता दिया गया था। इसके बाद जैसे ही कार मोहन नगर, गाजियाबाद में मिली, दिल्ली पुलिस को तुरंत मिल गई थी।  

कार को सही तरीक से पार्क करने की सलाह
दिल्ली पुलिस प्रवक्ता का कहना है कि मुख्यमंत्री की वैगन आर कार पार्किंग में नहीं खड़ी थी। उन्होंने लोगों को सलाह दी और अपील की है कि अपने वाहनों को पार्किंग एरिया में ही खड़ी करें।

cm kejriwal's car stolen case : 'there is no any security lock'
arvind kejriwal
अमर उजाला ने पहले ही लिख दिया था
अमर उजाला ने शुक्रवार को ही लिख दिया था कि चोर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की कार को यूपी ले गए हैं। शनिवार सुबह कार गाजियाबाद से मिल गई। अमर उजाला ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार के यूपी जाने के बारे में लिखा था।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed