फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CM Kejriwal inquired about health of Manish Sisodia s wife

Delhi: CM केजरीवाल ने मनीष सिसोदिया की पत्नी की तबीयत का जाना हाल, ईश्वर से उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की

Wed, 26 Apr 2023 05:57 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 26 Apr 2023 05:57 PM IST
सार

दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की पत्नी सीमा सिसोदिया को तबीयत खराब होने के बाद उन्हें मंगलवार को अपोलो अस्पताल में भर्ती किया गया था। वह लंबे समय से मल्टीपल स्केलेरोसिस बीमारी से पीड़ित हैं।

विज्ञापन
CM Kejriwal inquired about health of Manish Sisodia s wife
अरविंद केजरीवाल - फोटो : FILE PHOTO

विस्तार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की बीमार पत्नी की तबीयत का हाल जाना। मंगलवार को मनीष सिसोदिया की पत्नी सीमा सिसोदिया को तबीयत खराब होने के बाद अपोलो अस्पताल में भर्ती किया गया था।

विज्ञापन


अपोलो अस्पातल में सीमा सिसोदिया का हाल जानने के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि 'अभी सीमा भाभी (मनीष जी की पत्नी) से अस्पताल में मिलकर आ रहा हूं। कल से वो अस्पताल में भर्ती हैं। उन्हें मल्टीपल स्केलेरोसिस बीमारी है। बहुत ही गंदी बीमारी है। उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए भगवान से प्रार्थना करता हूं'।

विज्ञापन
Trending Videos

बता दें कि दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की पत्नी सीमा सिसोदिया को तबीयत खराब होने के बाद उन्हें मंगलवार को अपोलो अस्पताल में भर्ती किया गया था। वह लंबे समय से मल्टीपल स्केलेरोसिस बीमारी से पीड़ित हैं। मनीष सिसोदिया के जेल और पढ़ाई के लिए बेटे के विदेश जाने के बाद से वह घर में अकेली हैं। इस कारण वह तनाव में रहती हैं। 

विज्ञापन

सीमा सिसोदिया का इलाज कर रहे अपोलो के डॉक्टरों का कहना है कि मल्टीपल स्केलेरोसिस की बीमारी में मरीज के दिमाग का शरीर पर से नियंत्रण घटता चला जाता है। वर्तमान में इनमें भी ऐसे ही लक्षण दिख रहे हैं। इस बीमारी के चलते उनके शरीर की आधी कार्यक्षमता प्रभावित है। इसके चलते उनको चलने या बैठने में काफी परेशानी हो रही है।

विज्ञापन

डॉक्टर का कहना है कि मरीज की शारीरिक स्थिति को देखते हुए उन्हें नियमित रूप से फिजियोथेरेपी और दवाइयों की जरूरत है ताकि बीमारी के लक्षण और असर को कम किया जा सके। ऐसे में उनको नियमित परीक्षण और इलाज की जरूरत है। वर्तमान में सीमा सिसोदिया को चलने और बैठने में काफी परेशानी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed