फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CM Kejriwal honored disabled people with state award

Delhi: सीएम केजरीवाल ने दिव्यांगजनों को स्टेट अवार्ड से किया सम्मानित, बोले- इनसे हमें प्रेरणा लेने की जरूरत

Tue, 10 Oct 2023 02:16 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 10 Oct 2023 02:16 AM IST
सार

सिविल लाइंस स्थिति शाह ऑडिटोरियम में आयोजित समारोह में सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इन लोगों से हम सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए। इन्होंने ये साबित किया है कि जो जैसा है, उसे वैसे ही स्वयं को स्वीकार कर लेना चाहिए और रोने धोने के बजाय देश के लिए कुछ करके दिखाना चाहिए।

विज्ञापन
CM Kejriwal honored disabled people with state award
अरविंद केजरीवाल (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिव्यांगता को ताकत बनाया और शारीरिक रूप से सक्षम लोगों को पीछे छोड़ दिया। ऐसे विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाले 11 दिव्यांगजनों को सीएम अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को स्टेट अवार्ड देकर सम्मानित किया। चार ओलंपिक खिलाड़ियों को भी स्टेट अवार्ड देकर सम्मानित किया।

विज्ञापन


वहीं, दिव्यांगजनों के लिए काम कर रहे डॉ. अंबेडकर अस्पताल और गुरु तेग बहादुर अस्पताल को भी सम्मानित किया। सीएम ने समाज कल्याण विभाग द्वारा प्रकाशित पत्रिका का विमोचन किया। पेंशनरों की सुविधा के लिए धरोहर मोबाइल एप भी लॉन्च किया गया।
विज्ञापन


सिविल लाइंस स्थिति शाह ऑडिटोरियम में आयोजित समारोह में सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इन लोगों से हम सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए। इन्होंने ये साबित किया है कि जो जैसा है, उसे वैसे ही स्वयं को स्वीकार कर लेना चाहिए और रोने धोने के बजाय देश के लिए कुछ करके दिखाना चाहिए। उन्होंने कई दिव्यांगों से बातचीत की और इन्हें जीवन में और बेहतर करने के लिए प्रेरित किया। समाज कल्याण मंत्री राजकुमार आनंद भी मौके पर उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


समाज कल्याण मंत्री राजकुमार आनंद ने कहा कि धरोहर मोबाइल एप से पेंशन लाभार्थियों को दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने होंगे। यूडीआईडी कार्ड का समय कम करने जा रहे हैं। दिव्यांगजन यह कार्ड दिखाकर बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगे।


राज्य पुरस्कार से सम्मानित
मल्लिकार्जुन लायथा, कार्तिकेय गोयल, मुन्ना खालिद, चेतन उपाध्याय, अनुज सक्सेना, मोनिका धनकड़, क्षितिज, याशिका भट्ट, सागर परासरी, ललित कुमार, पूजा गुप्ता।

सम्मानित ओलंपिक खिलाड़ी
झुनकी पहाड़िन, प्रीति, ममता, मोहली

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed