{"_id":"659a4720ffe4de9d6a05089f","slug":"cm-kejriwal-attributed-increase-in-per-capita-income-to-innovation-and-visionary-steps-taken-under-his-leaders-2024-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"'मुझे सोने से पहले मीलों चलना है': दिल्ली में बढ़ी प्रति व्यक्ति आय, CM केजरीवाल ने कहा- अभी बहुत कुछ करना है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'मुझे सोने से पहले मीलों चलना है': दिल्ली में बढ़ी प्रति व्यक्ति आय, CM केजरीवाल ने कहा- अभी बहुत कुछ करना है
Sun, 07 Jan 2024 12:10 PM IST
श्याम जी.
एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली
Published by: श्याम जी.
Updated Sun, 07 Jan 2024 12:10 PM IST
सार
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में प्रति व्यक्ति आय में वृद्धि होने पर कहा कि इसे दिल्लीवासियों और सरकार की कड़ी मेहनत के बाद हासिल किया गया है। अभी और भी बहुत कुछ करने की जरूरत है, मुझे सोने से पहले मीलों चलना है।
विज्ञापन
सीएम अरविंद केजरीवाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में प्रति व्यक्ति आय में वृद्धि का श्रेय पिछले नौ वर्षों में उनके नेतृत्व में उठाए गए नवाचार और दूरदर्शी कदमों को दिया। केजरीवाल सरकार के आर्थिक और सांख्यिकी विभाग द्वारा शनिवार को जारी 'सांख्यिकीय हैंडबुक-2023' में कहा गया कि दिल्ली की प्रति व्यक्ति आय तीन लाख 89 हजार 529 रुपये से बढ़कर 4 लाख 44 हजार 768 रुपये हो गई है। यह 14 प्रतिशत वार्षिक वृद्धि है और राष्ट्रीय औसत से 158 प्रतिशत अधिक है।
विज्ञापन
सीएम केजरीवाल ने कहा, 'यह किसी भी एक वर्ष में किसी भी राज्य में प्रति व्यक्ति आय में भारी वृद्धि है। इसे दो करोड़ दिल्लीवासियों और दिल्ली सरकार की दिन-रात की मेहनत से हासिल किया गया है। पिछले नौ वर्षों में कई नवोन्मेषी और दूरदर्शी कदम उठाए गए हैं, लेकिन अभी और भी बहुत कुछ करने की जरूरत है। मुझे सोने से पहले मीलों चलना है।'
विज्ञापन