फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CM Dhami's warning in the House - will not spare those who mess with law and order

भराड़ीसैंण: सदन में CM धामी की चेतावनी- कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले बचेंगे नहीं, विपक्ष पर भी वार

Thu, 12 Mar 2026 12:59 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, भराड़ीसैंण
अमर उजाला नेटवर्क, भराड़ीसैंण Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 12 Mar 2026 12:59 AM IST
सार

मुख्यमंत्री ने कहा, कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। हम आने वाली पीढ़ी को असुरक्षित उत्तराखंड नहीं होने देंगे। इसके साथ ही मदरसों की आड़ में राष्ट्र विरोधी गतिविधियां सिखाएंगे तो हम पनपने नहीं देंगे।

विज्ञापन
CM Dhami's warning in the House - will not spare those who mess with law and order
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सदन में आक्रामक तेवर से विपक्ष पर जमकर प्रहार किया। कहा, कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। हम आने वाली पीढ़ी को असुरक्षित उत्तराखंड नहीं होने देंगे। इसके साथ ही मदरसों की आड़ में राष्ट्र विरोधी गतिविधियां सिखाएंगे तो हम पनपने नहीं देंगे। देवभूमि के धार्मिक व सांस्कृतिक स्वरूप में किसी तरह का बदलाव न हो सकेंगे आने वाले समय में कठोर निर्णय लेंगे।

विज्ञापन


बुधवार को मुख्यमंत्री ने सदन में लगभग दो घंटे तक के संबोधन में सरकार की उपलब्धियां गिनाने के साथ ही विपक्ष पर जमकर प्रहार किया। 2012 से 2017 तक कांग्रेस सरकार का कार्यकाल शराब नीति व डेनिस के जाना जाता था। साथ ही मुख्यमंत्री कार्यालय भी लाइसेंस देने के बजाय करेंसी लेने वाला बन गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में विकास दिखााई दे रहा है। 
विज्ञापन


विपक्ष ने सिर्फ भ्रम फैलाने का काम किया है। सदन में विपक्ष का आचरण ठीक नहीं है। इसी आचरण से कांग्रेस खत्म हो रही है। 2027 के चुनाव में भी यही हाल होने वाला है। भराड़ीसैंण में बद्री गाय का सेंटर आफ एक्सीलेंसी स्थापित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार ने चार साल में 30 हजार युवाओं को नौकरी दी है। हरिद्वार के एक सेंटर में पेपर लीक का मामला सामने आया। लेकिन इसे पेपर लीक बताया गया। विपक्ष हर मामले में वोट बैंक की राजनीतिक कर रही है। आलोचना करते हुए राज्य की बुराई नहीं करनी चाहिए। एंजल चकमा मामले में नस्ल भेद से उत्तराखंड की छवि खराब हुई है। इस मामले में कई एक नेपाली आरोपी फरार है। इस पकड़ के लिए एक लाख का इनाम घोषित किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed