फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   cm Atishi inaugurated a world class school in Sundar Nagari

Delhi: दिल्ली के इस इलाके में बना शानदार वर्ल्ड क्लास स्कूल, CM आतिशी ने किया उद्घाटन

Thu, 14 Nov 2024 02:59 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 14 Nov 2024 02:59 PM IST
सार

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने गुरुवार को सुंदर नगरी इलाके में एक वर्ल्ड क्लास स्कूल का उद्घाटन किया है।

विज्ञापन
cm Atishi inaugurated a world class school in Sundar Nagari
सीएम आतिशी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में मुख्यमंत्री आतिशी ने एक वर्ल्ड क्लास स्कूल का उद्घाटन किया है। सुंदर नगरी के इस नए शानदार वर्ल्ड क्लास स्कूल को बाल दिवस के मौके पर बच्चों को समर्पित किया। सीएम ने एक्स पर पोस्ट कर लिखआ कि भूमाफियाओं के चंगुल से जमीन छुटवाकर अरविंद केजरीवाल के मार्गदर्शन में बना ये नया स्कूल दिल्ली के सबसे भीड़भाड़ वाले इस इलाके के 7000+ बच्चों के भविष्य को संवारने का काम करेगा। अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस इस स्कूल में 131 कमरे, 7 लैब, लाइब्रेरी, लेक्चर हॉल, लिफ्ट जैसी सुविधाएं मौजूद है। दिल्लीवाले जानते है, सिर्फ अरविंद केजरीवाल जी ही ऐसे सरकारी स्कूल बनवा सकते है। इसलिए एक बार फिर दिल्ली के लोग शिक्षा पर काम करने वाली सरकार चुनेंगे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री आतिशी मारलेना और आम आदमी पार्टी नेता मनीष सिसोदिया ने बुधवार को दिल्ली स्पोर्ट्स स्कूल का दौरा किया था। साथ ही दावा किया था कि इस स्कूल से भविष्य में देश के सबसे बड़े खिलाड़ी पैदा होंगे। केजरीवाल ने स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी बनाने का दावा किया था, लेकिन आज तक इस यूनिवर्सिटी की नींव का एक पत्थर तक नहीं रखा गया। पार्टी ने इसे अरविंद केजरीवाल का एक और धोखा बताया।      
विज्ञापन

मुख्यमंत्री आतिशी मारलेना के साथ दिल्ली स्पोर्ट्स स्कूल पहुंचे थे। छात्रों से बातचीत की थी। उन्होंने दावा किया कि दिल्ली स्पोर्ट्स स्कूल देश के लिए भविष्य के ओलंपियन तैयार कर रहा है। सिसोदिया ने कहा कि स्पोर्ट्स स्कूल के रूप में 10 साल पहले जो सपना देखा था, आज वह पूरा हो गया। उन्होंने उम्मीद व्यक्त की कि इस स्कूल से भविष्य में देश के ओलंपियन निकलेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि यहां खेलना ही पढ़ाई है। दिल्ली स्पोर्ट्स स्कूल में खिलाड़ियों को हर वो विश्वस्तरीय ट्रेनिंग और सुविधा दी जा रही है जो उन्हें ओलंपिक मेडल जीतने के और करीब ले जायेगी। उनका दावा है कि दिल्ली स्पोर्ट्स स्कूल 10 ओलंपिक खेलों के लिए बच्चों को वर्ल्ड क्लास ट्रेनिंग दी जाती है। 


बेहतर खिलाड़ी होंगे पैदा- मनीष सिसोदिया 
मनीष सिसोदिया को दिल्ली की शिक्षा व्यवस्था में नई पहल करने के लिए जाना जाता है। उन्होंने दिल्ली के स्कूलों की किस्मत बदल दी थी। उन्होंने ही स्पोर्ट्स स्कूलों के जरिए देश के सबसे बड़े खिलाड़ी पैदा करने की बात सोची और दिल्ली सरकार में शिक्षा मंत्री रहते हुए स्पोर्ट्स स्कूल और स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी बनाने का दावा कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed