Delhi Liquor Scam: ईडी के सामने पेश नहीं होंगे केजरीवाल, आप का आरोप; भाजपा बोली- सीएम को मिले ये अवॉर्ड
दिल्ली शराब घोटाला मामले की जांच प्रवर्तन निदेशालय कर रहा है। इस जांच से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से प्रवर्तन निदेशालय पूछताछ करना चाहत है। जिसके लिए अब तक सात समन जारी हो चुके हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज भी प्रवर्तन निदेशालय के सामने पेश नहीं होंगे। आम आदमी पार्टी ने ईडी के सातवें समन पर कहा कि सोमवार को मुख्यमंत्री केजरीवाल ईडी के ऑफिस नहीं जाएंगे। क्योंकि अभी मामला कोर्ट में लंबित है। जिसकी सुनवाई 16 मार्च को होगी। आप ने आगे कहा कि रोज समन भेजने के बजाय कोर्ट के फैसले का इंतजार करें। हम इंडिया गठबंधन का साथ नहीं छोड़ेंगे। हमारे ऊपर इस तरह से मोदी सरकार दबाव न बनाए।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बीती 22 फरवरी को प्रवर्तन निदेशालय ने सातवां समन जारी कर सोमवार 26 फरवरी को पेश होने के लिए कहा था। अब तक मुख्यमंत्री को सात समन जारी हो चुके हैं। लेकिन अभी तक वह दिल्ली शराब घोटाले के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय के सामने पेश नहीं हुए हैं। इससे पहले 14 फरवरी को छठा समन जारी कर 19 फरवरी को पेश होने के लिए कहा था। लेकिन केजरीवाल उस समन पर पेश नहीं हुए थे। उन्होंने कहा था कि अभी मामला कोर्ट में चल रहा है। इसलिए ईडी कोर्ट के फैसले का इंतजार करे।
पेश नहीं होने पर भाजपा ने कसा केजरीवाल पर तंज
ईडी समन पर पेश नहीं होने पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि अरविंद केजरीवाल को भगौड़ा नंबर 1 के खिताब से नवाजा जाना चाहिए। जिसने अन्न हजारे का इस्तेमाल किया। सबसे पहले उन्हें इस्तीफा देना चाहिए और फिर जांच में शामिल होना चाहिए। आज वह न तो अपना इस्तीफा दे रहे हैं और न ही जांच में शामिल हो रहे हैं। क्योंकि अब वह लालू प्रसाद यादव के करीबी और दोस्त हैं। उन्होंने कोर्ट ने कोई राहत नहीं दी है। कांग्रेस प्रेस कॉन्फ्रेंस में कह चुकी है कि अरविंद केजरीवाल भ्रष्ट हैं। वह शराब घोटाले पर अपना जवाब दे चुकी है।
#WATCH | On Delhi CM Arvind Kejriwal skipping 7th ED summons, BJP's national spokesperson Shehzad Poonawalla says, " Arvind Kejriwal should be given a prize for being 'bhagoda No. 1'...those who were with Anna Hazare used to say, 'first resignation, then probe'. today they will… pic.twitter.com/9aGa6MHIEM
— ANI (@ANI) February 26, 2024
16 मार्च को कोर्ट में पेश होंगे सीएम केजरीवाल
17 फरवरी को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल वीडियो कॉन्फ्रेंस से अदालत में पेश हुए थे। उन्होंने अदालत को आश्वासन दिया कि वे दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र समाप्त होने के बाद मार्च में शारीरिक रूप से पेश होंगे। इसके बाद अदालत ने आश्वासन को स्वीकार करते हुए सुनवाई 16 मार्च तय कर दी। अदालत ने उन्हें प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा उनके खिलाफ जारी समन का पालन न करने पर तलब किया था।