फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CM Arvind Kejriwal will go to Ayodhya with family after January 22 pran pratishtha programme

Ayodhya Ram Mandir: 22 जनवरी के बाद अयोध्या परिवार संग जाएंगे सीएम केजरीवाल, बोले- नहीं मिला निमंत्रण

Wed, 17 Jan 2024 06:06 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 17 Jan 2024 06:06 PM IST
सार

अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम है। जहां दिल्ली के सीएम केजरीवाल शामिल नहीं होंगे। उन्होंने कहा है कि वह बाद में सपरिवार राम मंदिर के दर्शन के लिए जाएंगे। 

विज्ञापन
CM Arvind Kejriwal will go to Ayodhya with family after January 22 pran pratishtha programme
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल। - फोटो : आम आदमी पार्टी।

विस्तार

विज्ञापन

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि वह अयोध्या जाना चाहते हैं, लेकिन उन्हें राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के आयोजकों ने वादे के बावजूद व्यक्तिगत तौर पर निमंत्रण नहीं दिया है। इस कारण वह 22 जनवरी के बाद परिवार समेत अयोध्या जाएगे।

 

केजरीवाल ने बताया कि आयोजकों की ओर से उन्हें एक पत्र भेजा गया था। इसके बाद उन्होंने आयोजकों को फोन किया। इस दौरान उन्हें बताया गया कि उनकी टीम व्यक्तिगत तौर पर निमंत्रण देने के लिए आएगी, लेकिन अभी तक टीम नहीं आई है। पत्र में लिखा कि अयोध्या में बहुत ज्यादा वीआईपी और वीवीआईपी आएंगे। इसलिए सुरक्षा को मद्देनजर इस समय एक ही व्यक्ति के आने की अनुमति है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का व्यक्तिगत निमंत्रण नहीं मिलने से उन पर कोई फर्क नहीं पड़ता है। उनके माता-पिता की रामलला के दर्शन करने की बहुत इच्छा है। लिहाजा वह अयोध्या सपरिवार जाना चाहते है। अभी एक व्यक्ति को ही अयोध्या जाने की इजाजत है। इस कारण वह 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद अपने माता-पिता, धर्मपत्नी और बच्चों के साथ रामलला के दर्शन करने अयोध्या जाएगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed