दिल्ली शराब घोटाला: तिहाड़ की जेल नंबर दो में रखे जाएंगे CM केजरीवाल, यहां जानें उनके साथियों को कहां रखा गया
पेशी के दौरान पत्नी सुनीता, आप नेता सौरभ भारद्वाज, आतिशी, गोपाल राय समेत कई नेता मौजूद रहे। ईडी ने सीएम केजरीवाल को 21 मार्च को गिरफ्तार किया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के कथित शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कोर्ट ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 15 अप्रैल तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा है। सीएम केजरीवाल को तिहाड़ की दो नंबर जेल में रखा जाएगा। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें अब न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। ईडी ने कोर्ट में न्यायिक हिरासत की मांग की थी। वहीं संजय सिंह को जेल नंबर दो से पांच में शिफ्ट किया जा चुका है, सत्येंद्र जेल नंबर सात, मनीष सिसोदिया जेल नंबर एक और के. कविता जेल नंबर छह में हैं।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत बढ़ने से आम आदमी पार्टी (आप) के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में रोष है। इसके चलते तिहाड़ जेल के बाहर विरोध में भारी संख्या में आप कार्यकर्ता प्रदर्शन के लिए पहुंचे हैं। भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। करीब साढ़े चार बजे सीएम केजरीवाल को जेल के भीतर दाखिल करा दिया गया।
#WATCH दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को राउज एवेन्यू कोर्ट से बाहर लाया गया।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 1, 2024
उन्हें तिहाड़ जेल ले जाया जा रहा है जहां उन्हें जेल नंबर 2 में रखा जाएगा। दिल्ली शराब नीति मामले में उन्हें 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। pic.twitter.com/vgXDrkkGuf