{"_id":"5b8fee1f867a557fea1186a6","slug":"cm-arvind-kejriwal-target-to-bjp-for-ration-card-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम केजरीवाल ने बीजेपी पर साधा निशाना, कहा- राशन कार्ड से नाम हटाने से लगेगी गरीबों की हाय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम केजरीवाल ने बीजेपी पर साधा निशाना, कहा- राशन कार्ड से नाम हटाने से लगेगी गरीबों की हाय
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 05 Sep 2018 08:24 PM IST
विज्ञापन
Arvind Kejriwal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राशन कार्ड रद्द करने पर उपराज्यपाल व भाजपा पर हमला बोला है। केजरीवाल ने एक वीडियो रि-ट्वीट करते हुए लिखा कि भाजपा को गरीबों की हाय लगेगी। भाजपा ने ही अफसरों से जबरदस्ती गरीबों के राशन कार्ड कटवाए हैं। साथ ही उन्होंने मांग की है कि जिन अधिकारियों ने भाजपा के गैर-कानूनी आदेशों का पालन किया, उन्हें सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए।
विज्ञापन
दरअसल, आम आदमी पार्टी (आप) विधायक गुलाब सिंह ने बुधवार को ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट की थी। इसमें एक महिला उपराज्यपाल अनिल बैजल से अपना दर्द बताते हुए कर रही है कि वह मटियाला विधानसभा से है।
विज्ञापन
बीते दो महीनों से वह अपने गांव गई थी। इस बीच उसका राशन कार्ड रद्द कर दिया गया। अपनी गरीबी का हवाला देते हुए महिला ने उपराज्यपाल से अपील की कि वह उनका राशन कार्ड बनवा दें। इस पर गुलाब सिंह ने लिखा कि गरीब महिला की आवाज उपराज्यपाल सुनें। इसके दो बच्चे हैं, लेकिन राशन कार्ड न होने से भूखा मरने की नौबत आ गई है।
विज्ञापन
राशन वाला राशन नहीं दे रहा है, खरीदने के पैसे नहीं हैं, महिला आखिर करे तो क्या करे। केजरीवाल ने गुलाब सिंह की इसी पोस्ट को रि-ट्वीट करते हुए भाजपा को परिणाम भुगतने की चेतावनी दी है।