फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CM Arvind Kejriwal's wife Sunita attacks the central government

'तानाशाह का विनाश हो जाए': सीएम केजरीवाल की मुश्किलों के बाद गुस्से में सुनीता, बोलीं- अब हमेशा यही प्रार्थना

Thu, 27 Jun 2024 10:42 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 27 Jun 2024 10:42 AM IST
सार

अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘अभी तक हमेशा यही प्रार्थना रही है कि ईश्वर सबको सदबुद्धि दे। लेकिन अब प्रार्थना रहेगी कि तानाशाह का विनाश हो।’ 

विज्ञापन
CM Arvind Kejriwal's wife Sunita attacks the central government
अरविंद केजरीवाल और पत्नी सुनीता केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है। आबकारी मामले में जहां पहले ईडी ने उन्हें गिरफ्तार किया। वहीं बुधवार को इसी मामले में सीबीआई ने गिरफ्तार किया। अदालत ने आबकारी मामले में गिरफ्तार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को तीन दिन की सीबीआई हिरासत में भेज दिया। पति की मुश्किलों को बढ़ता देख मुख्यमंत्री की पत्नी सुनीता केजरीवाल का गुस्सा भड़क उठा। 

विज्ञापन


सुनीता केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर गुस्सा जाहिर किया है। उन्होंने लिखा, ‘अभी तक हमेशा यही प्रार्थना रही है कि ईश्वर सबको सदबुद्धि दे। लेकिन अब प्रार्थना रहेगी कि तानाशाह का विनाश हो।’ 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सुनीता केजरीवाल ने बताया था आपातकाल
इससे पहले सुनीता केजरीवाल ने बुधवार को आरोप लगाया कि पूरी व्यवस्था यह सुनिश्चित करने की कोशिश कर रही है कि उनके पति जेल से बाहर न आएं। उन्होंने कहा कि यह सब तानाशाही और आपातकाल के समान है। आप ने कहा कि जब केजरीवाल को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने की संभावना थी तो भाजपा घबरा गई और उन्हें फर्जी मामले में सीबीआई द्वारा गिरफ्तार करवा दिया गया।

इस मामले को संसद में उठाएंगे: संजय सिंह
सीबीआई की ओर से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लेकर दिए गए बयान पर आम आदमी पार्टी ने विरोध जताया है। बुधवार को आप सांसद संजय सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि ईडी-सीबीआई आप नेताओं के खिलाफ दुर्भावना के साथ काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ईडी और सीबीआई के पास केजरीवाल के खिलाफ कोई सबूत नहीं है। यह राजनीतिक साजिश है। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन के दलों से बातचीत कर इस मामले को संसद में उठाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed