{"_id":"65a7c44fb96093d66b0431de","slug":"cm-arvind-kejriwal-met-elderly-pilgrim-who-going-to-dwarkadhish-gurjrat-from-delhi-2024-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना: दिल्ली से 87वीं ट्रेन रवाना, सीएम केजरीवाल ने तीर्थयात्रियों से की मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना: दिल्ली से 87वीं ट्रेन रवाना, सीएम केजरीवाल ने तीर्थयात्रियों से की मुलाकात
Wed, 17 Jan 2024 05:49 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: श्याम जी.
Updated Wed, 17 Jan 2024 05:49 PM IST
सार
तीर्थ यात्रा योजना के तहत बुजुर्ग तीर्थयात्री दिल्ली से गुजरात के द्वारकाधीश के लिए रवाना हुए। इस दौरान सीएम अरविंद केजरीवाल ने तीर्थयात्रियों से मुलाकात की।
विज्ञापन
सीएम अरविंद केजरीवाल ने बुजुर्ग तीर्थयात्रियों से मुलाकात की
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद दिल्ली सरकार मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना के तहत ज्यादातर ट्रेनें अयोध्या के लिए भेजेगी। यह जानकारी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को त्यागराज स्टेडियम से द्वारकाधीश के लिए तीर्थयात्रियों को रवाना करने के दौरान दी।
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों में अयोध्या जाकर रामलला का दर्शन करने को लेकर बहुत उत्साह है। इसलिए हमारी कोशिश रहेगी कि अयोध्या के लिए ज्यादा ट्रेनें भेजी जाएं। यह 87वीं ट्रेन द्वारकाधीश जा रही है। इससे पहले 86 ट्रेनों से करीब 82 हजार लोग विभिन्न तीर्थस्थलों की यात्रा कर चुके हैं।
विज्ञापन
द्वारकाधीश के लिए ट्रेन रवाना होने से पहले तीर्थयात्रियों के लिए त्यागराज स्टेडियम में भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राजस्व मंत्री आतिशी भी मौजूद थी। अरविंद केजरीवाल ने बुजुर्ग तीर्थ यात्रियों के पांव छूकर उनका आशीर्वाद लिया। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि लगभग हर सप्ताह दिल्ली से किसी न किसी तीर्थस्थल पर लगभग एक हजार तीर्थयात्रियों को लेकर ट्रेन जाती है।
विज्ञापन
‘मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना' के तहत आज 87वीं ट्रेन दिल्ली के हमारे बुजुर्गों को लेकर श्री द्वारिकाधीश जी के लिए रवाना हो रही है। इस अवसर पर सभी बुज़ुर्ग यात्रियों से मिलने पहुंचे CM @ArvindKejriwal l LIVE https://t.co/D1EXEb13SG
— AAP (@AamAadmiParty) January 17, 2024