फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CM Arvind Kejriwal inaugurates modern auditorium in Delhi government school

Delhi: सीएम केजरीवाल ने सरकारी स्कूल में ऑडिटोरियम का किया उद्घाटन, बोले- शिक्षा हमारी प्राथमिकता

Mon, 11 Dec 2023 05:56 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 11 Dec 2023 05:56 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे सरकारी स्कूल के बच्चों की परफार्मेंस किसी भी प्राइवेट स्कूल के बच्चों से बेहतर है। शिक्षा हमारी सरकारी की प्राथमकिताओं में से एक है।

विज्ञापन
CM Arvind Kejriwal inaugurates modern auditorium in Delhi government school
ऑडिटोरियम का उद्घाटन करते सीएम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिल्ली में डॉ. बीआर अंबेडकर स्कूल ऑफ स्पेशलाइज्ड एक्सीलेंस में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मॉडर्न सुविधाओं से लैस ऑडिटोरियम का उद्घाटन किया। इस दौरान बच्चों ने स्टेज पर अलग-अलग तरह की परफार्मेंस दी। इसके बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे सरकारी स्कूल के बच्चों की परफार्मेंस किसी भी प्राइवेट स्कूल के बच्चों से बेहतर है। शिक्षा हमारी सरकारी की प्राथमकिताओं में से एक है। हम बिना किसी भेदभाव के सभी बच्चों के लिए वर्ल्ड-क्लास सुविधाएं उपलब्ध करा रहे हैं।

विज्ञापन


सिविल लाइन के एक सरकारी स्कूल में ऑ़डिटोरियम के उद्घाटन के मौके पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ शिक्षा मंत्री आतिशी और तमाम आप नेता मौजूद रहे। सीएम ने कहा कि हम बिना किसी भेदभाव के सभी बच्चों के लिए वर्ल्ड-क्लास सुविधाएं उपलब्ध करा रहे हैं। अब कोई सरकार या पार्टी ये नहीं कह सकती कि स्कूल ठीक नहीं हो सकते, हमने सरकारी स्कूलों को शानदार बनाकर दिखाया है। दिल्ली के हर बच्चे को, चाहे गरीब का हो या अमीर का, सबको एक जैसी अच्छी शिक्षा मिले, यही हमारी कोशिश है।

विज्ञापन

शिक्षा मंत्री आतिशी ने कहा कि पहले सरकारी स्कूलों के बच्चों में आत्मविश्वास की कमी देखने को मिलती थी। लेकिन आज सरकारी स्कूल के बच्चों ने जिस तरह से सांस्कृतिक प्रस्तुति दी है, उससे कहा जा सकता है कि आने वाले सालों में इन बच्चों का नाम हम हेडलाइन्स में देखेंगे। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का धन्यवाद, जिन्होंने शिक्षा को पहली प्राथमिकता बनाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed