{"_id":"5932e6624f1c1b7508bdd877","slug":"cm-arvind-kejriwal-gets-life-threat-call-police-detained-constable","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":" 100 नंबर पर फोन कर पुलिसवाला बोला- केजरीवाल को जान से मार दूंगा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
100 नंबर पर फोन कर पुलिसवाला बोला- केजरीवाल को जान से मार दूंगा
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 05 Jun 2017 12:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की धमकी मिली है। पुलिस नियंत्रण कक्ष में फोन कर यह धमकी दी गयी है। सूचना मिलने के बाद स्पेशल सेल व गुप्तचर एजेंसियां मामले की जांच में जुट गयी। अभी तक की जांच में पता चला है कि दिल्ली पुलिस के एक सिपाही ने नशे में फोन कर धमकी दी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
पुलिस सूत्रों का कहना है कि यह धमकी भरा कॉल शुक्रवार रात को मिली। फोन नंबर की जांच में पता चला कि यह नंबर दिल्ली पुलिस में तैनात सिपाही विकास का है। मूलत: बहादुरगढ़ का रहने वाला विकास मालवीय नगर स्थित सातवीं बटालियन में सिपाही के पद पर कार्यरत है।
विज्ञापन
पुलिस ने विकास को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की। विकास ने पुलिस को बताया कि वह घर जा रहा था। इस दौरान उसने एक व्यक्ति को अपनी बाइक पर लिफ्ट दी थी। उसने ही उसके मोबाइल से फोन किया था। हालांकि विकास के मेडिकल जांच में उसके शराब पीने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
आशंका जतायी जा रही है कि विकास ने ही शराब के नशे में सौ नंबर पर फोन कर धमकी दी है। पुलिस अधिकारी इस बाबत कुछ भी कहने से बच रहे हैं। हालांकि उनका कहना है कि अभी मामले की जांच की जा रही है।
केजरीवाल के ऑफिस में काम नहीं कर रहे अधिकारी
सिसोदिया-केजरीवाल।
- फोटो : फाइल फोटो
मुश्किलों में घिरे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के दफ्तर में इन दिनों काम ठप है। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) में कम से कम एक दर्जन वरिष्ठ अधिकारियों ने काम करने से इनकार कर दिया है। आलम ये है कि सीएमओ में काम करने के लिए अब केजरीवाल बाहर से अधिकारियों को अनुबंध पर ला सकते हैं। सीएमओ में इन दिनों अधिकारियों की कमी है। सरकारी सूत्रों की मानें तो वहां जल्द ही कोई अधिकारी नहीं होगा।
सीएमओ के सूत्रों के मुताबिक, केजरीवाल ने अपने दफ्तर में काम करने के लिए 10-12 अधिकारियों से संपर्क किया, लेकिन अधिकारियों को आशंका है कि पदभार ग्रहण करने से वे सीबीआई के रडार पर आ सकते हैं। लिहाजा उन्होंने मुख्यमंत्री का प्रस्ताव स्वीकार करने से विनम्रतापूर्वक इनकार कर दिया है।
सीएमओ के सूत्रों के मुताबिक, केजरीवाल ने अपने दफ्तर में काम करने के लिए 10-12 अधिकारियों से संपर्क किया, लेकिन अधिकारियों को आशंका है कि पदभार ग्रहण करने से वे सीबीआई के रडार पर आ सकते हैं। लिहाजा उन्होंने मुख्यमंत्री का प्रस्ताव स्वीकार करने से विनम्रतापूर्वक इनकार कर दिया है।