फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CM Arvind Kejriwal gave instructions to strictly follow the Corona guidelines

हाई लेवल मीटिंग: सीएम केजरीवाल ने दिए कोरोना नियमों के कठोरता से पालन करने के निर्देश

Thu, 29 Apr 2021 02:46 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Thu, 29 Apr 2021 02:46 PM IST
सार

जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री ने बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर हाल में राजधानी में कोरोना संक्रमण को रोकने के प्रयास किये जाएं। कोरोना नियमों का विभागीय अधिकारियों और दिल्ली पुलिस का सहयोग लेकर कड़ाई के साथ पालन करना सुनिश्चित कराया जाये...
 

विज्ञापन
CM Arvind Kejriwal gave instructions to strictly follow the Corona guidelines
अरविंद केजरीवाल - फोटो : ANI (File)

विस्तार

दिल्ली में ऑक्सीजन की कमी लगातार बनी हुई है, लेकिन इस कमी को पूरा करने के लिए सरकार लगातार कोशिश कर रही है। बुधवार को भी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आला अधिकारियों के साथ बैठक कर स्थिति का जायजा लिया और राजधानी के अस्पतालों में ऑक्सीजन का स्तर बढ़ाने के विभिन्न उपायों पर चर्चा की। बैठक में स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन के अलावा स्वास्थ्य विभाग के सर्वोच्च स्तर के अधिकारी शामिल थे।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री ने बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर हाल में राजधानी में कोरोना संक्रमण को रोकने के प्रयास किये जाएं। कोरोना नियमों का विभागीय अधिकारियों और दिल्ली पुलिस का सहयोग लेकर कड़ाई के साथ पालन करना सुनिश्चित कराया जाये।
विज्ञापन


दिल्ली में बढ़ने कोविड मरीजों के चलते अस्पतालों में ऑक्सीजन बेड की कमी का सामना करना पड़ रहा है। लिहाजा, सरकार इन मरीजों को आसानी से ऑक्सीजन बेड मुहैया कराने के उद्देश्य से अधिक से अधिक ऑक्सीजन बेड बढ़ाने पर जोर दे रही हैं। सरकार ने यह भी निर्णय लिया है कि जिन मरीजों का इलाज उनके घर पर ही किया जा सके, उन्हें उनके घर पर ही ऑक्सीजन मापक यंत्र उपलब्ध कराकर उनकी घर पर ही निगरानी की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed