फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CM Arvind Kejriwal expresses his feelings for not getting Delhi as a state

केजरीवाल को है इस वादे को पूरा नहीं कर पाने का मलाल, बैठक में छलक पड़ा दर्द

Sun, 05 Jan 2020 03:29 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Sun, 05 Jan 2020 03:29 PM IST
विज्ञापन
CM Arvind Kejriwal expresses his feelings for not getting Delhi as a state
अरविंद केजरीवाल - फोटो : एएनआई

आगामी विधानसभा चुनाव से पहले दिल्ली की जनता का दिल जीतने के लिए सभी राजनीतिक पार्टियां अपना-अपना योगदान गिनाने में जुट गई हैं। पिछले दिनों मुख्यमंत्री केजरीवाल ने पांच सालों का रिपोर्ट कार्ड जारी करते हुए जनता को संबोधित किया था। इसके बाद शनिवार को जनकपुरी टाउन हॉल बैठक के दौरान भी उन्होंने आप सरकार की उपलब्धियां गिनाई।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दावा किया कि दोबारा सत्ता में आने पर वे दिल्ली की पार्किंग की समस्या दूर करने पर काम करेंगे। साथ ही ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने की लिए सड़कों की दोबारा से डिजाइन तैयार की जाएगी। इसी दौरान लोगों के सवालों के जवाब देते हुए एक ऐसा विषय निकल आया कि केजरीवाल भावुक हो गए। 
विज्ञापन


दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के सवाल पर उनका दर्द छलक उठा। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले उन्हें इसी बात का मलाल रह गया है कि वो अपने इस वादे को पूरा नहीं कर पाए। उन्होंने यह भी बताया कि आखिर कैसे दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा नहीं मिलने से तमाम परेशानियां हो रही हैं। इसके साथ ही केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली को पूर्ण राज्य बनाने के लिए हमारा संघर्ष जारी रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने बैठक में यमुना साफ करने के अपने वादे को भी दोहराया। साथ ही पार्किंग की समस्या को लेकर कहा कि इसके लिए एमसीडी के साथ मिलकर काम किया जाएगा। इसके साथ ही दिल्ली की सभी सड़कों की डिजाइन में भी जरूरत के हिसाब से बदलाव होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed