फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CM Arvind Kejriwal Announces Delhi Government Will Give 7000 rs Diwali bonus to Employees

कर्मचारियों को दिल्ली सरकार का दिवाली गिफ्ट: सीएम केजरीवाल का एलान, इस बार मिलेगा इतना बोनस

Mon, 06 Nov 2023 11:02 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 06 Nov 2023 11:02 AM IST
सार

Delhi Govt Diwali Bonus Order 2023 : मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिवाली पर सरकारी कर्मचारियों को बोनस देने का एलान किया है। दिल्ली सरकार के 80 हजार कर्मचारियों को बोनस दिया जाएगा। इस बोनस को देने में 56,000 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

विज्ञापन
CM Arvind Kejriwal Announces Delhi Government Will Give 7000 rs Diwali bonus to Employees
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल - फोटो : एक्स/@AamAadmiParty

विस्तार

दिल्ली सरकार ने दिवाली से पहले एक ओर बड़ा तोहफा दे दिया है। सरकार ने एलान किया है कि इस बार कर्मचारियों को बोनस दिया जाएगा। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एलान करते हुए कहा कि दिवाली पर सरकार ग्रुप बी और सी के कर्मचारियों को बोनस देगी। सीएम ने कहा कि दिल्ली सरकार के सभी कर्मचारी मेरा परिवार हैं। त्योहारों के इस महीने में हमने दिल्ली सरकार के कर्मचारियों को सात हजार रुपये का बोनस देने का ऐलान किया है।
विज्ञापन

  80 हजार कर्मचारियों को दिवाली से पहले तोहफा
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिवाली का मौसम चल रहा है। सरकार ने एलान किया है कि दिल्ली सरकार के सभी ग्रुप बी और सी ग्रेड के कर्मचारियों को बोनस दिया जाएगा। दिल्ली सरकार के 80 हजार कर्मचारियों को बोनस दिया जाएगा। जिसके लिए 56 हजार करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। इस बोनस को देने में 56,000 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




दिल्ली सरकार ने कर्मचारियों को किया पक्का
वहीं इससे पहले दिल्ली सरकार ने पांच हजार निगम कर्मचारियों को पक्का किया था। दिवाली से पहले पांच हजार सफाई कर्मचारी नियमित किया गया। निगम के सफाई कर्मचारियों को दिवाली से पहले सरकार ने तोहफा दिया। पांच हजार सफाई कर्मचारियों को नियमित किया गया है और 3100 डीबीसी कर्मचारियों को मल्टी टास्क स्टाफ (एमटीएस) बनाया गया है। इसके अलावा सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने और कूड़े के पहाड़ों को खत्म करने के लिए समानांतर एजेंसी लगाने का प्रस्ताव पास किया गया है। इन सभी प्रस्ताव को मंगलवार को सदन में पास किया गया। मेयर ने कहा कि स्थायी समिति के गठन के बाद इन प्रस्ताव को और आगे ले जाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed