{"_id":"5d0844668ebc3e639e09427d","slug":"cm-and-aap-mp-and-mla-reached-sarabjeet-s-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री सहित आप सांसद और विधायक पहुंचे सरबजीत के घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री सहित आप सांसद और विधायक पहुंचे सरबजीत के घर
Tue, 18 Jun 2019 07:24 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Tue, 18 Jun 2019 07:24 AM IST
विज्ञापन
demo pic
ग्रामीण सेवा चालक मामले ने सोमवार को राजनीतिक रंग ले लिया। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और सांसद संजय सिंह सहित कई विधायक मुखर्जी नगर स्थित चालक सरबजीत सिंह से मुलाकात करने उसके घर पहुंचे।
विज्ञापन
आप नेताओं ने ऑटो चालक को पीड़ित बताते हुए पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने उपराज्यपाल व केंद्रीय गृहमंत्री से दिल्ली में बढ़ते अपराध पर अंकुश लगाने के लिए ठोस कदम उठाने की अपील की है।
विज्ञापन
मुलाकात के बाद केजरीवाल ने कहा कि जिस तरह ड्राइवर को पीटा गया, वह क्रूरता और बर्बरता थी। दिल्ली पुलिस की कार्रवाई निंदनीय है। उपराज्यपाल, डीसीपी और पुलिस कमिश्नर से अपील है कि हमले में शामिल पुलिसकर्मियों को कड़ी सजा दी जाए। किसी भी नागरिक के साथ पुलिस को इस तरह का अमानवीय बर्ताव नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
दिल्ली में अपराध की बढ़ती दर के बारे में उपराज्यपाल और गृहमंत्री को सख्त होना पड़ेगा। घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
उन्होंने कहा कि नागरिकों के संरक्षकों को अनियंत्रित हिंसक भीड़ में बदलने की अनुमति नहीं दी जा सकती है। इस मामले में जो भी जिम्मेदार हैं, उन्हें बख्शा नहीं जाना चाहिए। दूसरी तरफ मुलाकात के बाद संजय सिंह ने बताया कि पुलिस की ज्यादती झेलने के बावजूद सरबजीत ने मुलाकात के दौरान कहा कि उनका किसी से कोई बैर नहीं है। दिल्ली पुलिस को दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई करनी चाहिए।