पीएम की जनसभा का जवाब देने के लिए सीएम अखिलेश यादव तैयार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसी सिलसिले में सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने नोएडा आकर जायजा भी लिया। शहर की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण के साथ ही नोएडा में हो चुकी पीएम की जनसभाओं का जवाब भी सीएम से ही दिलाने का लक्ष्य रखा गया है।
सूत्र बताते हैं कि बृहस्पतिवार को दिल्ली में सीएम अखिलेश यादव आए। सपा प्रत्याशी अशोक चौहान व आश्रय गुप्ता समेत टीम दिल्ली पहुंची और सीएम से मुलाकात की। टीम ने जब सीएम से मुलाकात की तो अशोक चौहान ने कहा कि नोएडा में यदि जनसभा हो जाती है तो उसका दूरगामी लाभ मिलेगा।
क्योंकि नोएडा में दो बार पीएम की जनसभा हो चुकी है। उसका राजनीतिक जवाब देने के लिए नोएडा में आना जरूरी है। तर्क दिया है कि जितने विकास कार्य सपा की सरकार ने किए हैं, उतना विकास नोएडा में किसी दूसरी पार्टी ने नहीं कराया है।
'जाओ, नोएडा स्टेडियम में जनसभा की तैयारी करो'
अशोक ने सीएम को बताया कि अगर 11 दिसंबर को नोएडा में जनसभा हो जाती है तो पश्चिमी उत्तर प्रदेश में इसका मजबूत संदेश जाएगा। फिलहाल सीएम ने यही कहा कि अभी तक तो नोएडा आने की पूरी तैयारी है। इसके लिए लखनऊ में पार्टी संगठन से भी बात की जाएगी।
सीएम ने नोएडा की टीम से यही कहा है कि जाओ, नोएडा स्टेडियम में जनसभा की तैयारी करो। सूत्रों ने यह भी जानकारी दी कि राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी भी बृहस्पतिवार को दिल्ली से नोएडा पहुंचे।
नोएडा की लोकार्पित होने वाली परियोजनाओं की जानकारी ली। साथ ही कुछ खास लोगों से यह भी चर्चा की कि नोएडा में सीएम का आना कितना ठीक रहेगा। बहरहाल, शहर की जनता सीएम के आने का इंतजार कर रही है। सीएम कुछ नई घोषणा भी कर सकते हैं।