फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CM Akhilesh yadav said the student is hero of society.

पत्नी डिंपल की नजरों में आया छात्र तो सीएम ने बनाया हीरो

Sun, 27 Sep 2015 09:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Sun, 27 Sep 2015 09:20 PM IST
विज्ञापन
CM Akhilesh yadav said the student is hero of society.

कौन कहता है आसमां में सुराख नहीं होता, एक पत्थर तो तबियत से उछालो यारों...। कुछ ऐसा ही वाकया गढ़ी चौखंडी स्थित श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज के नौवीं के छात्र हरेंद्र सिंह के साथ देखने को मिला।

विज्ञापन


आखिरकार विषम परिस्थितियों से जूझ रहे छात्र की मेहनत रंग लाई। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने छात्र को पांच लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया।

इसके अलावा उसे पढ़ाई करने के लिए पुस्तकें भी नि:शुल्क मिलेंगी। वित्त एवं राजस्व एडीएम, राजेश यादव ने इसकी जानकारी दी। सोशल मीडिया पर हरेंद्र की तस्वीर वायरल होने के बाद यूपी सरकार को इसका फैसला लेना पड़ा।
विज्ञापन

तस्वीरों पर पड़ी सीएम की पत्नी डिंपल की नजर

CM Akhilesh yadav said the student is hero of society.

आर्थिक कमी की के चलते नोएडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन पर छात्र के वजन नापने की मशीन के जरिए सौ-पचास रुपए कमाने के साथ-साथ पढ़ाई करते हुए तस्वीर सामने आने के बाद मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने छात्र को लखनऊ बुलाया था।

दरअसल, सोशल मीडिया पर चल रही इस तस्वीर पर मुख्यमंत्री की पत्नी डिंपल यादव की नजर पड़ी, जिसके बाद उन्होंने यह तस्वीर उन्हें दिखाई।

इसके बाद लखनऊ से लेकर नोएडा तक पूरा अमला सक्रिय हो गया। आननफानन में गौतमबुद्ध नगर प्रशासन से छात्र की जानकारी मांगी गई और उसे लखनऊ तक लाने को कहा गया।

मुख्यमंत्री बोले-समाज का हीरो है छात्र

CM Akhilesh yadav said the student is hero of society.
एडीएम छात्र व उसके पिता को लेकर रविवार सुबह की फ्लाइट से लखनऊ गए। वहां मुख्यमंत्री अखिलेश यादव छात्र से मिले। उन्होंने छात्र को समाज का हीरो बताया।

विषम स्थिति में काम कर रहे ऐसे युवाओं को देश के प्रेरणा स्रोत बताया। उन्होंने यूपी सरकार को ऐसे लोगों की मदद के लिए तैयार रहने की बात कही।

शाम की फ्लाइट से प्रशासनिक अधिकारियों के साथ छात्र व उसके परिजन नोएडा पहुंचे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed