नजीब जंग से मिले अखिलेश, नहीं निकला कोई नतीजा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली की सीमा के अंदर यूपी की जमीन है? इसका
इस मामले को सुलझाने के लिए मंगलवार को यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और दिल्ली के एलजी यूपी सदन में बैठे। जमीन का इस्तेमाल दोनों राज्य साझा रूप से करें, इस पर अनौपचारिक सहमति बनी है, लेकिन अंतिम फैसला दोनों राज्यों के मुख्य सचिव स्तर की बैठक में होगा।
उपराज्यपाल नजीब जंग ने बैठक के बाद मीडिया से कहा कि बातचीत सकारात्मक रही है। दोनों राज्य विकास चाहते हैं। जमीन विवाद जैसी कोई बात नहीं है। जमीन का इस्तेमाल किस तरीके से हो, इस पर बातचीत हुई है। दोनों राज्य साझा तौर पर जमीन का इस्तेमाल करेंगे।
214 बीघा जमीन के मालिकाना हक को लेकर है विवाद
उल्लेखनीय है कि यमुना किनारे की 214 बीघा जमीन के मालिकाना हक को लेकर विवाद है। पूर्व
उपराज्यपाल तेजेन्द्र खन्ना ने इस मामले में पूर्व केन्द्रीय
मंत्री कमलनाथ को पत्र लिखकर दिल्ली का उस जमीन पर हक जताया
था। उसमें बताया गया था कि अगर यूपी मालिकाना हक जता रहा है तो कागजात से
सिद्ध करे।
दिल्ली के पास 1876 के समय
से उन जमीन का मालिकाना है और इसके सबूत हैं। ओखला में जमीन, जामिया
मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी विस्तार के लिए अधिग्रहित की गई थी।
इस बैठक के बारे में नजीब जंग का कहना है कि जमीन
से जड़े मामलों पर बातचीत हुई। अब दोनों राज्यों के मुख्य सचिव बैठकर तय
करेंगे कि जमीन का इस्तेमाल कैसे हो। साझा इस्तेमाल करेंगे। कोई टाइम फ्रेम
नहीं किया। विवाद जैसी कोई चीज नहीं है।