फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Cluster bus created chaos in Nand Nagri, hit several vehicles, three killed, four injured

दिल्ली में बेकाबू क्लस्टर बस का कहरः कई वाहनों को मारी टक्कर, तीन की मौत, चार घायल

Fri, 25 Sep 2020 01:37 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली           
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली            Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 25 Sep 2020 01:37 AM IST
सार

  • गुस्साई भीड़ ने जमकर किया हंगामा, कई वाहनों और पुलिस की गाड़ियों पर किया पथराव
  • पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को तितर-बितर किया 
  • देर रात तक बना रहा तनाव, आरोपी चालक बस छोड़कर फरार

विज्ञापन
Cluster bus created chaos in Nand Nagri, hit several vehicles, three killed, four injured
हादसे के बाद... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नंद नगरी में बृहस्पतिवार रात एक क्लस्टर बस ने कोहराम मचा दिया। फ्लाईओवर से उतरते वक्त बस एक ट्रक से टकराकर नियंत्रण खो बैठी, जिसके बाद बस ने एक-एक कर कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक मासूम समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला समेत चार लोग बुरी तरह जख्मी हो गए।

विज्ञापन


सड़क पर चारों ओर खून ही खून बिखर गया। जैसे ही स्थानीय लोगों को हादसे की जानकारी मिली, तो मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई। लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। हादसे के बाद चालक मौके पर बस छोड़कर फरार हो गया। गुस्साए लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। सड़क से गुजर रहे कई वाहनों पर पथराव भी किया। मौके पर पहुंची पुलिस की गाडिय़ों को भी भीड़ का गुस्सा झेलना पड़ा। 
विज्ञापन


किसी तरह कैट्स की एंबुलेंस से सतीश (45), पुष्पेंद्र (35), एक महिला व एक अन्य शख्स को स्वामी दयानंद अस्पताल भेजा गया। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और भीड़ को तितर-बितर किया। देर रात तक घटना स्थल पर तनाव बना हुआ था। पुलिस अधिकारी लोगों को समझाने का प्रयास कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसा बृहस्पतिवार रात 10 बजे नंद नगरी डिपो के पास हुआ। नंद नगरी फ्लाईओवर से नीचे उतरते समय एक क्लस्टर बस आगे जा रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में चालक ने बस से नियंत्रण खो दिया, जिससे बस बेकाबू हो गई। फ्लाईओवर से उतरते ही किनारे खड़ी रेहड़ी से टकराते हुए बस ने कई वाहनों और राहगीरों को टक्कर मार दी। करीब 50 मीटर दूर जाकर नंद नगरी डिपो के सामने बस रुकी।

हादसे में 12 वर्षीय करण, 22 वर्षीय रवींद्र और 50 वर्षीय शख्स की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों को जब पता चला कि सड़क पर बड़ा हादसा हो गया है, तो सड़क पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस को कॉल करने के बाद भी पुलिस व एंबुलेंस समय पर नहीं पहुंची, जिससे भीड़ भड़क गई। लोगों ने सड़क से गुजर रही कई बसों के शीशे तोड़ दिए।


दूसरी ओर सूचना के बाद पीसीआर वैन मौके पर पहुंची तो भीड़ ने इनके भी शीशे तोड़ दिए। तीन-चार पीसीआर के शीशे तोड़े गए। भीड़ ने शवों को भी मौके से उठाने नहीं दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को खदेड़ा। इसके बाद एंबुलेंस से शवों को मोर्चरी भेजा गया। हादसे के बाद इलाके में तनाव बना हुआ है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हादसे की अफवाह फैल गई थी कि छह-सात लोगों की मौत हो गई, जिससे भीड़ उग्र हो गई। फिलहाल इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed