फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Clouds changed people's mood along with the weather

Delhi NCR News: बादलों ने मौसम के साथ बदला लोगों का मूड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jul 2025 09:04 PM IST
विज्ञापन
गर्मी से बेहाल लोगों ने बारिश में भीग कर उठाया आनंद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार का दिन गर्मी से राहत लेकर आया। दो दिनों से रुके बारिश के सिलसिले और उसपर उमस के सितम से लोग बेहाल थे। मंगलवार को जब जमकर बदरा बरसे तो लोग जहां तहां इसका आनंद लेते दिखे। सुबह से ही बादल जैसे बरसने के मूड में थे और दोपहर होते ही उन्होंने बरसना शुरू कर दिया। वहीं, इंडिया गेट पर घूमने आए पर्यटकों ने इस शानदार मौसम का बारिश में भीग कर लुत्फ उठाया।
मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में शनिवार शाम 5:30 बजे तक सफदरजंग मानक वेधशाला में 8.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। रिज में 22.4, राजघाट में 22.2, लोधी रोड में 14.2, पूसा में 13.5, नजफगढ़ में 11, आया नगर में 1.3 और पालम में 0.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इस दौरान न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस कम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते 24 घंटे में हवा में नमी का न्यूनतम स्तर 83 फीसदी रहा। वहीं, मौसम विभाग ने रविवार के लिए भी हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना जताई है। इस दौरान आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 31 और 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।
विज्ञापन

---------
अगले 4-5 दिनों तक मौसम का हाल

मौसम विभाग के अनुसार अगले 4-5 दिनों तक बादल छाने के साथ हल्की से मध्यम बारिश होती रहेगी। 23 जुलाई को दिल्ली में बादल छाए रहेंगे और हल्की बरसात होगी। अधिकतम तापमान 33 तो न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहेगा। 24 से 27 जुलाई तक भी कमोबेश ऐसा ही मौसम रहेगा। इस बीच अधिकतम तापमान 36 तो वहीं न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------

जाम ने की रफ्तार कम, लोग हुए परेशान

दिल्ली में दो दिन बाद बरसे बादलों से एक तरफ दिल्लीवालों को उमस भरी गर्मी से निजात मिली तो वहीं कई जगह पानी जमा होने के कारण जाम का झाम भी झेलना पड़ा। लोगों ने सोशल मीडिया पर जमकर गुस्सा निकाला। बारिश के कारण कई सड़कों पर जलभराव हो गया और डामर की कई सड़कों पर गड्ढे हो गए जिससे यातायात धीमा पड़ गया। आईटीओ से ओल्ड रोहतक रोड, दिल्ली-जयपुर हाईवे (एनएच-8), महरौली-बदरपुर रोड, महरौली-गुरुग्राम रोड, पीरागढ़ी से आईएसबीटी, मधुबन चौक, दिल्ली-गाजियाबाद मार्ग और नेशनल हाईवे-9 पर कई घंटों तक भारी जाम लगा रहा। सोशल मीडिया पर एक शख्स ने बताया कि दिल्ली-गाजियाबाद सड़क पर सिर्फ एक किलोमीटर का रास्ता पार करने में उन्हें 30 मिनट से ज्यादा का समय लग गया। वहीं, एक अन्य शख्स ने दिल्ली ट्रैफिक पुलिस को समय पर अलर्ट जारी न करने या स्थिति को संभालने के लिए कर्मियों को तैनात न करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed