फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   close eye of CBI on 72 yadav singh relatives

यादव सिंह के 72 करीबियों पर अब CBI की नजर

Tue, 09 Feb 2016 01:08 PM IST
Updated Tue, 09 Feb 2016 01:08 PM IST
विज्ञापन
close eye of CBI on 72 yadav singh relatives

नोएडा प्राधिकरण के निलंबित चीफ इंजीनियर यादव सिंह प्रकरण में सीबीआई 72 और करीबियों को अपने घेरे में लेने की तैयारी कर रही है। सूत्रों के मुताबिक सीबीआई ने साक्ष्यों के आधार पर इस मामले से जुड़े 1230 लोगों की सूची तैयार की थी, जिसमें अब 72 लोगों के नाम फाइनल हुए हैं।

विज्ञापन


इनमें नोएडा प्राधिकरण में तैनात हुए सीनियर आईएएस-पीसीएस अफसर, इंजीनियर, ठेकेदार व यादव सिंह के कुछ करीबी शामिल हैं। जांच एजेंसी जल्द ही इन लोगों से पूछताछ कर सकती है।

विज्ञापन


साक्ष्य मिलने में इनमें से कुछ लोग जांच एजेंसी के शिकंजे में भी आ सकते हैं। बता दें, कि यादव सिंह की रिमांड 10 फरवरी को पूरी हो रही है।

चार संपत्तियों की वैल्यू निकालने में जुटी है सीबीआई

close eye of CBI on 72 yadav singh relatives

दूसरी तरफ एजेंसी ने यादव सिंह की सेक्टर-27, 51, 63 व 66 में स्थित चार संपत्तियों की वैल्यू निकालने में जुटी है। सीबीआई ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में ही यादव सिंह को गिरफ्तार किया है।

इन चार संपत्तियों के अलावा 39 और संपत्ति मिली है, जिनसे यादव सिंह व उनके परिवार का प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष का जुड़ाव है। वहीं, जस्टिस वर्मा आयोग की रिपोर्ट भी 10 फरवरी को प्रस्तुत होनी है।

विभिन्न टेंडरों के जरिए यादव द्वारा 100 करोड़ रुपये लिए जाने की बात सामने आ ही चुकी है।

डायरी और पूछताछ में हो रहे खुलासे

close eye of CBI on 72 yadav singh relatives

दरअसल, यादव सिंह की डायरी और पूछताछ के दौरान ही सीबीआई नामों की सूची तैयार कर रही है। जैसे ही किसी को सीबीआई दफ्तर बुलाकर पूछताछ की जाती है तो वह अपने को बेकसूर बताकर किसी न किसी का नाम जरूर बता देता है।

अपने को बचाने के लिए दूसरे का नाम बताकर लोग यही सोचते हैं कि मैं तो बच गया लेकिन हकीकत यह है कि जब दूसरा कोई व्यक्ति पूछताछ के लिए बुलाया जाता है तो वह पहले वाले का नाम बता जाता है।

इसी क्रम में एक दूसरे का नाम उगला जा रहा है। पूछताछ के दौरान एक दूसरे के खिलाफ सबूत भी लोग देकर आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed