चालाक चाइनीज कर रहे थे करोड़ों के चंदन की तस्करी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने लाल चंदन के साथ दो विदेशी समेत तीन तस्करों को दबोचा है। आरोपियों की पहचान बजादखेड़ा, अल्मोड़ा, उत्तराखंड निवासी मानवीर सिंह नेगी (30) और चाइनीज निवासी ओजहानमिन गइ (54) और चिंग हू हुआ (43) के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपियों के पास से करीब 2725 किलो लकड़ी बरामद की है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत सवा करोड़ रुपये बताई जा रही है।
अपराध शाखा के संयुक्त आयुक्त रविंद्र यादव ने बताया कि रविवार शाम टीम को सूचना मिली कि आईटीओ के पास कुछ लोग भारी मात्रा में लाल चंदन के साथ आने वाले हैं।
विदेशों में ले जाकर बेचते थे चंदन
सूचना पर पुलिस ने ट्रक में लदी 2725 किलो लकड़ी के साथ दो चाइनीज नागरिक व ट्रक चालक मानवीर सिंह को दबोच लिया। आरोपी लकड़ी कहां से लाए थे।
इसके अलावा इसको कैसे विदेश लेकर जाने वाले थे। पुलिस तीनों से पूछताछ कर इसका पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आंध्रप्रदेश और उत्तरी तमिलनाडू में पाई जाने वाली लकड़ी की चाइना, जापान और पूर्वी एशियाई देशों में खूब मांग है।