फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Cleanliness movement is just limited upto sefies and video ops after that renowned persons hand over broom to others and go away

सेल्फी-वीडियो के बाद झाड़ू दूसरों को थमाई और चलती बनीं, खाली मैदान में उड़ाई धूल

Sat, 03 Oct 2020 06:03 PM IST
पूजा त्रिपाठी कैलाश गठवाल, अमर उजाला, फरीदाबाद(बल्लभगढ़)
कैलाश गठवाल, अमर उजाला, फरीदाबाद(बल्लभगढ़) Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 03 Oct 2020 06:03 PM IST
विज्ञापन
Cleanliness movement is just limited upto sefies and video ops after that renowned persons hand over broom to others and go away
फोटो खिंचाने तक सीमित रहा स्वच्छता अभियान - फोटो : अमर उजाला

बल्लभगढ़ में गांधी जयंती पर शहर में आयोजित सफाई अभियान में शामिल हुए लोगों का ध्यान फोटो खिंचवाने व वीडियो बनवाने पर ही दिखाई दिया। कुछ महिला कार्यकर्ता सफाई के नाम पर धूल उड़ाती नजर आईं। आलम ये रहा कि सेल्फी व वीडियो रिकॉर्डिंग के बाद लोगों ने झाड़ू सफाई कर्मियों को थमाई और चलते बने। 

विज्ञापन


महात्मा गांधी की फोटो पर पुष्प अर्पित करते समय भी लोगों में श्रद्धा समर्पण से ज्यादा मोबाइल फोटो का क्रेज दिखा। उधर, सफाई अभियान के बावजूद शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर पड़े दिखे। गांधी जयंती पर प्रदेश स्तर के सफाई अभियान की शुरुआत सेक्टर तीन से कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने की। उन्होंने गांधी सिद्धांतों को आधार बनाते हुए सफाई के प्रति सजग रहने का संदेश दिया।
विज्ञापन


कार्यक्रम शुरू हुआ ही था कि सेक्टरवासियों ने मंत्री के सामने नाले की सफाई का मुद्दा उठा दिया। लोगों में इस बात को लेकर नाराजगी थी कि मंत्री सेक्टर में झाड़ू लगाने आ गए, लेकिन निगम अधिकारियों ने गंदगी की शिकायतों पर सुध तक नहीं ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सफाई कर्मियों की जैकेट पहन धूल में वीडियो बनवाई
स्थानीय निवासियों को साफ-सफाई का आश्वासन देने के बाद फोटो व वीडियो बनवाने का दौर शुरू हो गया। इसी दौरान महिला कार्यकर्ता संगीता नेगी व सुष्मिता भौविक मैदान में गंदगी उठा रही सफाई कर्मियों के बीच पहुंचीं। महिला कार्यकर्ताओं ने खाली व साफ सुथरी जगह को फोटो सेशन के लिए चुना। उन्होंने सफाई कर्मियों की जैकेट पहनकर धूल में झाड़ू लगाते हुए वीडियो बनवाई गई। कुछ सेकेंड की वीडियो के बाद झाड़ू सफाई कर्मियों को ही सौंप दी। कार्यकर्ताओं का सफाई अभियान इसके बाद थम गया। चूंकि, स्वच्छता अभियान फोटो में सिमट गया इसलिए शहर में गंदगी पसरी रही। 


जहां से मंत्री गुजरे, स्वच्छता का रहा ख्याल 
मोहना रोड पर बीच में ही कूड़ा पड़ा रहा। लावारिस पशु भी कूड़े के पास घूमते नजर आए। गुरुग्राम नहर का किनारा हो या सिटी पार्क के नाले की गंदगी, कहीं कोई सफाई दिखाई नहीं दी। हालांकि इस बात का ध्यान रखा गया कि जहां से मंत्री गुजरे, वह सड़क स्वच्छता संदेश दे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed