फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Classmates molested girl student in Faridabad and snatched cancer medicine from her

'हमें पापा बना लो': दोस्ती न करने पर छात्रा से बोले लड़के- तुमको दोस्ती नहीं करनी तो अपनी मां से मित्रता कराओ

Sun, 30 Jul 2023 06:54 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 30 Jul 2023 06:54 PM IST
सार

आरोपियों ने छेड़छाड़ के बाद पीड़िता के स्कूल बैग में रखी कैंसर की दवा निकाल कर छिपा दी और अपने साथ चलने के लिए दबाव बनाने लगे। परेशान होकर पीड़िता ने अपनी मां को आपबीती बता दी।

विज्ञापन
Classmates molested girl student in Faridabad and snatched cancer medicine from her
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फरीदाबाद शहर के निजी स्कूल में ग्यारहवीं की छात्रा ने अपने साथ पढ़ने वाले कुछ सहपाठियों के साथ दोस्ती करने से मना कर दिया। छात्र तीन साल से किशोरी को परेशान कर रहे थे। आरोपी अपनी शरारतों की हद इस कदर पार कर गए कि अपराध कर बैठे। उन्होंने पीड़िता से कहा यदि तुम दोस्ती नहीं करना चाहती तो अपनी मां से दोस्ती करा दो हमें पापा कहना शुरू कर दो। पीड़िता द्वारा साफ मना करने पर आरोपियों ने पीड़िता के स्कूल बैग में रखी कैंसर की दवा निकाल कर छिपा दी और अपने साथ चलने के लिए दबाव बनाने लगे। परेशान होकर पीड़िता ने अपनी मां को आपबीती बता दी। पुलिस ने तीन नामजद के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

सेक्टर 29 स्थित एक निजी स्कूल की छात्रा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह कक्षा चार से एक ही स्कूल में पढ़ रही है। उसके साथ पढ़ने वाले तीन छात्र पिछले तीन साल से उसे परेशान कर रहे हैं। छात्रा गले के कैंसर की बीमारी से जूझ रही है। आरोप है पिछले करीब एक माह से आरोपियों की हरकत ज्यादा बढ़ गई। वे लगातार पीड़िता पर उनसे दोस्ती करने, साथ चलने व अश्लील बातें करने का दबाव बना रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रा द्वारा मना करने पर आरोपियों ने उसकी कैंसर की दवा छिपा दी और कहा हमें पापा बना लो तभी दवा वापस मिलेगी। छात्रा का कहना है उसने आरोपी छात्रों की शिकायत स्कूल के दो टीचरों से की थी, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। वह आत्महत्या जैसा कदम उठाना चाहती थी। हिम्मत कर उसने अपनी मां को सारी बात बता दी। इसके बाद मां बेटी ने थाने जाकर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया।  

विज्ञापन

पहले हो सामने आ चुके हैं मामले 
पिछले साल फरवरी-2022 में डीपीएस में 10वीं के छात्र ने डिस्कवरी सोसाइटी की 15वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। आरोप है कि स्कूल में सहपाठी उसे प्रताड़ित कर रहे थे। अध्यापकों को बताने के बाद भी कोई ठोस कदम नहीं उठाए जाने के कारण छात्र ने जान दे दी थी। पुलिस ने छात्रों सहित प्रिसिंपल के खिलाफ केस दर्ज किया था। मामला अदालत में विचाराधीन है। साल 2014 में  सेक्टर 29 के ही होली चाइल्ड स्कूल में छात्र ने आठवीं के छात्र ने खुद को आग लगाकर जान दे दी थी।

छात्र ने मरने से पहले सुसाइड नोट भी छोडा था। सेक्टर 31 पुलिस ने स्कूल टीचर, प्रिंसिपल, चेयरमैन, प्रबंधक व मालिक के खिलाफ केस दर्ज किया था। बीते दिनों सराय ख्वाजा थाना अंतर्गत एक शराबी ने सातवीं कक्षा की छात्रा की दुष्कर्म के प्रयास को बाद हत्या कर दी थी। एसीपी मोनिका देशवाल का कहना है पुलिस स्कूलों में जाकर लगातार जागरुकता कार्यक्रम आयोजित कर रही है। मामले की जांच चल रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed