{"_id":"2281f3f4a7d9923d28a8cdb1e410a749","slug":"classes-took-under-the-trees-by-teachers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्लास रूम में लाइब्रेरी बनने पर पेड़ के नीचे लग रहीं कक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्लास रूम में लाइब्रेरी बनने पर पेड़ के नीचे लग रहीं कक्षाएं
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Mon, 19 Oct 2015 07:30 PM IST
विज्ञापन
एक तरफ शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए तमाम प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं, गरीब बच्चों से उनके शिक्षा के अधिकार को छीनने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
सेक्टर-23 के प्राथमिक स्कूल के जिस कमरे में स्थानीय गरीब बच्चों को शिक्षा दी जा रही थी, उसमें लाइब्रेरी बना दी गई है। मजबूरन बच्चों को पेड़ के नीचे बैठकर पढ़ाई करनी पड़ रही है। सोमवार को अभिभावकों ने एकजुट होकर इसका विरोध जताया।
विज्ञापन
दरसअसल, सेक्टर-23 में प्राइमरी स्कूल के एक कमरे को खाली कराकर उसमें लाइब्रेरी बना दी गई। पिछले दिनों इसका उद्घाटन स्थानीय जनप्रतिनिधि ने किया था।
विज्ञापन
लाइब्रेरी के नाम पर कमरे में बेंच लगा दी गई है। इसका उपयोग लाइब्रेरी के रूप में भी नहीं किया जा रहा है। वहीं, इस कमरे में पहले चौथी कक्षा के बच्चे पढ़ते थे, जिन्हें कभी पेड़ के नीचे बिठाकर पढ़ाया जाता है तो कभी हेडमास्टर के कमरे में कक्षा लगा दी जाती है।
इसकी शिकायत कई बार जिला प्रशासन से की गई, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। सोमवार को अभिभावकों ने स्कूल की पढ़ाई रोकने की चेतावनी दी।