{"_id":"6adf85a4f42c9b0d8e0f8830","slug":"classes-at-jamia-will-continue-online-until-november-eaight-department-has-released-complete-new-schedule-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"जामिया का नया आदेश: आठ नवंबर तक ऑनलाइन कक्षाएं, सेमेस्टर परीक्षाओं का तरीका भी तय; आगे के फैसले पर टिकी नजरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जामिया का नया आदेश: आठ नवंबर तक ऑनलाइन कक्षाएं, सेमेस्टर परीक्षाओं का तरीका भी तय; आगे के फैसले पर टिकी नजरें
Mon, 26 Oct 2026 10:24 PM IST
Rahul Kumar Tiwari
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: Rahul Kumar Tiwari
Updated Mon, 26 Oct 2026 10:24 PM IST
सार
जामिया मिल्लिया इस्लामिया में आठ नवंबर तक ऑनलाइन कक्षाएं चलेंगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने द्वितीय मध्यावधि सेमेस्टर परीक्षाएं भी ऑनलाइन कराने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
जामिया में ऑनलाइन कक्षाओं की समयसीमा तय
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में आठ नवंबर 2026 तक ऑनलाइन कक्षाएं संचालित होंगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने द्वितीय मध्यावधि सेमेस्टर परीक्षाएं भी ऑनलाइन माध्यम से कराने का निर्णय लिया है। आठ नवंबर के बाद कक्षाएं ऑनलाइन चलेंगी या ऑफलाइन, इसका फैसला परिसर की स्थिति की समीक्षा के आधार पर किया जाएगा।
विज्ञापन
जामिया में ऑनलाइन पढ़ाई
विश्वविद्यालय की ओर से 26 अक्तूबर को जारी कार्यालय आदेश के अनुसार, परिसर की वर्तमान स्थिति की समीक्षा और आकलन के लिए सोमवार शाम पांच बजे एफटीके-सीआईटी के कॉन्फ्रेंस हॉल में बैठक हुई। बैठक कुलपति एवं कुलाधिपति के प्रतिनिधि की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इसमें सभी डीन, विभागाध्यक्षों, निदेशकों और अन्य अधिकारियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
मध्यावधि परीक्षाओं पर भी बड़ा निर्णय
बैठक में तय किया गया कि दिवाली की छुट्टियों यानी आठ नवंबर तक ऑनलाइन कक्षाएं जारी रहेंगी। इसके बाद परिसर की स्थिति के आधार पर कक्षाओं के संचालन के तरीके की समीक्षा की जाएगी। आदेश के मुताबिक, द्वितीय मध्यावधि सेमेस्टर परीक्षाएं ऑनलाइन होंगी। परीक्षा कार्यक्रम और ऑनलाइन परीक्षाओं के संचालन से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश संबंधित डीन, विभागाध्यक्ष और निदेशक परीक्षा नियंत्रक से परामर्श कर तय करेंगे।
विज्ञापन
उपस्थिति का नियमित रिकॉर्ड रखने के निर्देश
वहीं, पीएचडी शोधार्थियों को भी ऑनलाइन माध्यम से अपने संबंधित शोध पर्यवेक्षकों से परामर्श करना होगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को ऑनलाइन कक्षाओं और परीक्षाओं के सुचारु संचालन की व्यवस्था करने और विद्यार्थियों की उपस्थिति का नियमित रिकॉर्ड रखने के निर्देश दिए हैं।