तीसरी कक्षा के छात्र की मौत, परिचित संग गया था
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नंदनगरी इलाके में तीसरी कक्षा के छात्र की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि छात्र को उसका परिचित बाइक से ले गया था और हादसे में उसकी मौत हो गई।
वहीं परिजनों ने छात्र की हत्या का आरोप लगाया है। मृतक छात्र की शिनाख्त इलियास (11) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
पुलिस के अनुसार इलियास सुंदर नगरी मुर्गा मंडी में परिवार के साथ रहता था और सरकारी स्कूल में तीसरी का छात्र था। परिवार में उसके पिता इस्लाम, मां बेबी एक भाई और तीन बहनें हैं।
वो उसे बाइक पर बिठाकर किसी काम से ले गया
बृहस्पतिवार शाम इलियास घर में मौजूद था। इसी दौरान उसके एक परिचित अयूब (35) उसे बाइक पर बिठाकर किसी काम से ले गया। अयूब ने करीब एक घंटे के बाद इलियास के परिवार वालों को बताया गया कि इलियास को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
परिवार वालों के अस्पताल पहुंचे से पहले ही इलियास की मौत हो गई। अयूब ने परिजनों को बताया कि गगन सिनेमा के पास एक बाइक सवार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में इलियास घायल हो गया।
परिजनों ने अयूब पर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया। उन लोगों ने बताया कि जिस बाइक में टक्कर लगने की बात कही गई वह अस्पताल में सही सलामत खड़ी थी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इलियास के पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा।