फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Class eighth minor student harassment by man in Delhi

दिल्ली में आठवीं की छात्रा से हैवानियत, पिता के दोस्तों ने सात दिनों तक किया सामूहिक दुष्कर्म

Sun, 20 Oct 2019 10:03 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhishek Singh Updated Sun, 20 Oct 2019 10:03 PM IST
विज्ञापन
Class eighth minor student harassment by man in Delhi
छात्रा से दुष्कर्म (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Social media

दिल्ली के भजनपुरा इलाके में 13 वर्षीय एक किशोरी के साथ हैवानियत की गई। पहले एक किशोर ने दोस्ती कर उसकी अस्मत को लूटा और बाद में किशोरी के पिता के दोस्त ने अपने तीन दोस्तों के साथ उसके साथ सात दिन तक सामूहिक दुष्कर्म किया। किशोरी गर्भवती हो गई तो परिजनों को शक हुआ।

विज्ञापन


उन्होंने उसे डॉक्टर को दिखाया तो उनके होश उड़ गए। किशोरी पांच माह की गर्भवती थी। मामले की सूचना पांच अक्तूबर की रात भजनपुरा थाने में दी गई। अगले दिन मामला दर्ज कर पुलिस ने आरोपी नाबालिग और पिता के 26 वर्षीय दोस्त को दबोच लिया। फरार तीन आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, पीड़ित सपना (13) (बदला हुआ नाम) परिवार के साथ भजनपुरा इलाके में रहती है। वह पास के सरकारी स्कूल में आठवीं कक्षा की छात्रा है। कुछ माह पूर्व उसकी एक सहेली ने एक किशोर से सपना की दोस्ती कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है, मौका पाकर किशोर सपना को अपने घर ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। यह सिलसिला एक सप्ताह तक चला। इसके बाद आरोपी किशोर ने सपना से संबंध खत्म कर लिया। वहीं, मौका देखकर पड़ोस में रहने वाले सपना के पिता के दोस्त ने उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी को कुछ भी बताने पर मां को जान से मारने की धमकी दी गई। 

आरोप है कि पिता के दोस्त ने अगले दिन सपना को जबरन अपने घर बुलाया, जहां उसके तीन दोस्त पहले से मौजूद थे। चारों ने मिलकर पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। ऐसा सात दिनों तक लगाकर चला। डर की वजह से सपना ने परिवार को कुछ नही बताया। गर्भवती होने के बाद परिवार ने जब पुलिस से मामले की शिकायत की तो पीड़िता ने किशोर और पिता के दोस्त के दुष्कर्म करने की जानकारी पुलिस को दी। 

उसके आधार पर पुलिस ने शुरूआत में दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपियों को दबोच लिया। कोर्ट में पुलिस जब पीड़िता के 164 के बयान दर्ज करवाए तो पीड़िता ने पिता के दोस्त के तीन अन्य साथियों के बारे में भी बताया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने बाद में सामूहिक दुष्कर्म की धारा भी मामले में जोड़ दी। पुलिस अब पिता के दोस्त के तीनों साथियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed