फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   class 8th student hanged himself in karawal nagar woman teacher accused of harassing him

हॉट कहने पर भड़की टीचर: आठवीं कक्षा के छात्र ने फांसी लगाकर दी जान, अध्यापिका पर लगा प्रताड़ित करने का आरोप

Tue, 07 Jun 2022 03:24 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 07 Jun 2022 03:24 AM IST
सार

स्कूल के टीचर ने अभिषेक के भाई को स्कूल बुलाकर टीसी काटने की बात की और यह भी इसके बाद छात्र का कहीं एडमिशन नहीं होगा। 

विज्ञापन
class 8th student hanged himself in karawal nagar woman teacher accused of harassing him
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के करावल नगर इलाके में आठवीं कक्षा के छात्र ने स्कूल से घर आकर फांसी लगा ली। मृतक की शिनाख्त अभिषेक (14) के रूप में हुई है। परिवार ने स्कूल के टीचर पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। दरअसल स्कूल के एक अन्य छात्र ने आरोप लगाया था कि अभिषेक ने स्कूल की एक महिला टीचर को हॉट बोला है। इस बात पर उसे और परिवार को स्कूल बुलाकर धमकाया गया। जबरन अभिषेक को टीसी काटने की बात की गई। यह भी कहा गया कि इसके बाद उसका दाखिला अब किसी स्कूल में नहीं होगा। इसके बाद छात्र घर पहुंचा और उसने अपने कमरे में फांसी लगा ली। परिजनों का आरोप है कि टीचर के प्रताड़ित करने की वजह से ही अभिषेक ने फांसी लगाई। जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मामले की जांच करवाने की बात कर रहे हैं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार अभिषेक परिवार के साथ जौहरीपुर, करावल नगर इलाके में रहता था। इसके परिवार में पिता अशोक कुमार, मां सुनीता, बड़ा भाई विवेक और एक छोटी बहन हैं। अशोक कुमार प्राइवेट नौकरी करते हैं। अभिषेक पास के एक सरकारी स्कूल में आठवीं कक्षा का छात्र था। 
विज्ञापन


अशोक ने बताया कि तीन जून को अभिषेक स्कूल से एक कॉल आई। अभिषेक की शिकायत करते हुए टीचर ने परिवार को स्कूल आकर मिलने के लिए कहा। सुबह 9.00 बजे कॉल आई। 10 बजे अभिषेक अपने भाई विवेक के साथ स्कूल पहुंच गया। आरोप है कि स्कूल के एक शिक्षक ने विवेक को बताया कि अभिषेक ने स्कूल की महिला शिक्षक के अपशब्द कहते हुए हॉट कहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप लगाकर टीचर ने पहले अभिषेक के भाई से माफीनामा लिखवाया। इसके बाद अभिषेक का नाम काटकर उसकी टीसी देने की बात की। टीचर ने यह भी कहा कि नाम कटने के बाद आगे उसका दाखिला भी कहीं नहीं होगा। इसके बाद विवेक और अभिषेक घर आ गए।

घर पहुंचकर अभिषेक ने खाना-पीना किया। इसके बाद वह दूसरी मंजिल स्थित अपने कमरे में पहुंचा। कुछ ही देर बाद अभिषेक को चुन्नी के सहारे अलमारी के पाइप से लटका देखा गया। मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की छानबीन शुरू कर दी। 


परिजनों ने आरोप लगाया कि पहले भी स्कूल के किसी टीचर ने अभिषेक पर मोबाइल चोरी का आरोप लगाया था। इसके बाद किसी दूसरे छात्र के कहने पर अभिषेक पर अपशब्द कहने के आरोप लगाए गए। अभिषेक ने टीचर के बारे में किसी भी तरह के अपशब्द कहने से इनकार किया था। अब परिवार इंसाफ कराने की बात कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed