{"_id":"5c089c89bdec22414a2afb8c","slug":"class-7th-student-allegedly-committed-suicide-in-delhi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में 7वीं कक्षा की छात्रा ने की खुदकुशी, सुसाइड में चौंकाने वाला खुलासा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिल्ली में 7वीं कक्षा की छात्रा ने की खुदकुशी, सुसाइड में चौंकाने वाला खुलासा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 06 Dec 2018 09:20 AM IST
विज्ञापन
girl suicide in delhi
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की राजधानी दिल्ली से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। एक सातवीं कक्षा की छात्रा ने आत्महत्या कर ली है। आत्महत्या से पहले उसने सुसाइड नोट लिखा है।
विज्ञापन
दिल्ली के इंद्रपुरी इलाके में कक्षा 7 की एक छात्रा ने कथित तौर पर आत्महत्या की। अब तक मिली जानकारी के अनुसार छात्रा के हाथ पर सुसाइड नोट लिखा मिला है। उसके माता-पिता के अनुसार, उसके शिक्षक ने उसे डांट दिया था, इससे आहत होकर उसने यह कदम उठाया है।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस इस वक्त मामले की जांच कर रही।
A class 7th student in Inderpuri, Delhi allegedly committed suicide. She had written a suicide note on her hand and according to her parents, she had been previously severely scolded by her teacher. Police begin investigation
विज्ञापन विज्ञापन
— ANI (@ANI) December 6, 2018
इंद्रपुरी में हाथ पर सुसाइड नोट लिखकर आत्महत्या करने वाली छात्रा की मां पहली बार कैमरे के सामने आई हैं। उन्होंने अपनी बेटी की मौत के पीछे एक बड़ी वजह होने का खुलासा किया है जिसके तार बच्ची के स्कूल से जुड़े हैं।
आत्महत्या करने वाली बच्ची की मां ने कहा कि उनकी बेटी के दोस्तों ने उन्हें बताया है कि उसके स्कूल के टीचर ने उसे क्लास में बेइज्जत किया। उन अध्यापकों ने पूरे क्लास के सामने बच्ची को 'चरित्रहीन' कहा था, जिससे वह बहुत दुखी थी।
आत्महत्या करने वाली बच्ची की मां ने कहा कि उनकी बेटी के दोस्तों ने उन्हें बताया है कि उसके स्कूल के टीचर ने उसे क्लास में बेइज्जत किया। उन अध्यापकों ने पूरे क्लास के सामने बच्ची को 'चरित्रहीन' कहा था, जिससे वह बहुत दुखी थी।