{"_id":"5bd39718bdec22697300b45e","slug":"class-10-student-brought-a-pistol-in-school-to-threaten-a-senior-after-fight-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: बदला लेने के लिए पिस्तौल लेकर स्कूल पहुंचा 10वीं का छात्र, सीनियर से हुआ था झगड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: बदला लेने के लिए पिस्तौल लेकर स्कूल पहुंचा 10वीं का छात्र, सीनियर से हुआ था झगड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 27 Oct 2018 04:07 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी के विकासपुरी इलाके में दसवीं कक्षा का एक छात्र गुरुवार को पिस्तौल लेकर स्कूल पहुंच गया। छात्र का मकसद अपने सीनियर से बदला लेना था, जिसने बुधवार को उसे पीटा था। स्कूल के गार्ड ने उसके दो साथियों को मौके पर ही पकड़ लिया जबकि आरोपी छात्र फरार हो गया, हालांकि बाद में उसे दबोच लिया गया। पुलिस ने शिक्षक की शिकायत पर मामला दर्ज कर कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार निजी स्कूल प्रबंधन ने बुधवार को बच्चों के लिए पिकनिक का आयोजन किया था। इसी के दौरान झूला झूलने को लेकर दो छात्रों के बीच झगड़ा हो गया। पहले कहासुनी हुई और फिर उनमें मारपीट हो गई। इस दौरान स्कूल में पिस्तौल लेकर आने वाला छात्र घायल हो गया। बदला लेने के लिए वह अपने दो साथियों के साथ पिस्तौल लेकर स्कूल पहुंचा। वहां उसने मारपीट करने वाले सीनियर छात्र और उसके दोस्तों के साथ झगड़ा शुरू कर दिया। इसी दौरान उसने उन्हें पिस्तौल दिखाकर डराने का प्रयास किया। वहां मौजूद सुरक्षा कर्मचारियों ने तत्काल दो युवकों को मौके पर ही पकड़ लिया, जबकि आरोपी छात्र भाग गया। इसके बाद स्कूल प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार आरोपी छात्र अपने साथ जिन दो साथियों स्कूल लेकर आया था उनमें से एक उसके पिता की आभूषणों की दुकान पर काम करता है और दूसरा उसका दोस्त है। दोनों की उम्र 22 और 28 साल है। पुलिस का कहना है कि हथियार किसका है यह अभी पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
इससे पहले भी हुई हैं घटनाएं
18 फरवरी 2018: गुरुग्राम के एक निजी स्कूल में दसवीं क्लास का छात्र अपने बस्ते में पिस्तौल लेकर आया।
21 जनवरी 2018: यमुनानगर में 11वीं के छात्र ने स्कूल प्रिंसिपल की गोली मारकर हत्या कर दी।
11 नवंबर 2007: गुरुग्राम के एक निजी स्कूल में 14 साल के छात्र ने दूसरे छात्र को चार गोलियां चलाकर मार डाला।