{"_id":"6413d0810bd35bf1ef0e6a44","slug":"class-10-girl-student-attacked-for-protesting-molestation-in-delhi-2023-03-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सनसनीखेज: छेड़छाड़ का विरोध करने पर 10वीं की छात्रा पर हमला, बेहोश होने पर अगवा कर ले गए सुनसान जगह और...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सनसनीखेज: छेड़छाड़ का विरोध करने पर 10वीं की छात्रा पर हमला, बेहोश होने पर अगवा कर ले गए सुनसान जगह और...
Fri, 17 Mar 2023 08:06 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 17 Mar 2023 08:06 AM IST
सार
दिल्ली में छेड़छाड़ के विरोध में 10वीं की छात्रा पर हमला करने का मामला सामने आया है। आरोपियों की पिटाई से छात्रा बेहोश हो गई। इसके बाद आरोपी उसे अगवा करके ले गए।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के भजनपुरा इलाके में छेड़छाड़ का विरोध करने पर मनचले लड़कों ने 10वीं कक्षा की छात्रा पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। यही नहीं छात्रा के सिर पर भारी वस्तु से वार किया गया। छात्रा के अचेत होने पर आरोपी उसे अगवा कर ज्योति नगर के सुनसान इलाके में ले गए। वहां भी आरोपियों ने उसकी जमकर पिटाई की।
खून से लथपथ 14 वर्षीय छात्रा को होश आया तो उसने एक महिला की मदद से पिता को खबर दी। महिला ने उसे पास की मीत नगर पुलिस चौकी पर छोड़ दिया। वहां से छात्रा को जग प्रवेश चंद अस्पताल ले जाया गया। छात्रा का बयान लेकर पुलिस ने अगवा कर छेड़छाड़, पॉक्सो, धारदार हथियार से हमला, मारपीट समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
बृहस्पतिवार को छात्रा की तबीयत बिगड़ने पर उसे एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत फिलहाल स्थिर है। छात्रा के परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही बरतने के गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि बेटी की तबीयत खराब होने के बाद भी उसे जख्मी हालत में इधर-उधर घुमाया गया। पुलिस मामले की जांच कराने की बात कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक 14 वर्षीय 10वीं कक्षा की छात्रा परिवार के साथ मुस्तफाबाद इलाके में रहती है। बुधवार दोपहर वह स्कूल से पेपर देकर निकली। उसका भाई जब तक उसे स्कूल लेने नहीं पहुंच पाया था। पीड़िता पैदल घर की ओर चल दी।

आरोप है कि थोड़ी दूर पर चार लड़के चौक पर खड़े थे। एक लड़के ने पीड़िता के साथ बदसलूकी शुरू कर दी। विरोध करने पर उसने जब से धारदार हथियार निकाला और छात्रा की कलाई काट दी। वह दर्द से चिल्लाने लगी। इस बीच एक अन्य लड़के ने उसके सिर पर किसी भारी वस्तु से वार कर उसे जख्मी कर दिया।
पीड़िता को जब होश आया तो उसने खुद को सुनसान स्थान पर पाया। फिलहाल पुलिस ने छात्रा के साथ दुष्कर्म की बात से इंकार किया है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की मदद से पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
पीड़िता को जब होश आया तो उसने खुद को सुनसान स्थान पर पाया। फिलहाल पुलिस ने छात्रा के साथ दुष्कर्म की बात से इंकार किया है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की मदद से पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।