फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Clash of two groups in east delhi firing bloodshed

पूर्वी दिल्ली के त्रिलोकपुरी इलाके में दनादन चलीं गोलियां, खूनी झड़प में एक की मौत, छह घायल

Sun, 27 Dec 2020 02:07 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 27 Dec 2020 02:07 AM IST
विज्ञापन
Clash of two groups in east delhi firing bloodshed
जसमीत सिंह, पुलिस उपायुक्त - फोटो : ANI

पूर्वी दिल्ली के त्रिलोकपुरी इलाके में शनिवार देर रात दो गुटों में हुई झड़प में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 6  लोग घायल हो गए। दोनों ओर से जमकर पत्थर चले और कई राउंड फायरिंग हुई। दो लड़कों को गोली लगने की बात सामने आई है। हंगामे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। तनाव देखते हुए क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के मुताबिक शनिवार रात 10.30 बजे त्रिलोकपुरी 27 ब्लॉक में मन्नान नामक गुट की आसिफ, शाहिद और मोहसिन नामक लड़कों के गुट से नोंकझोंक हो गई। दोनों में पुरानी रंजिश बताई जा रही है। कहासुनी के बाद मन्नान और आसिफ दोनों ही गुट के लड़के वहां जमा हो गए। हाथापाई होने के बाद दोनों ने एक दूसरे पर पथराव कर दिया। मौके पर भगदड़ मच गई। इस बीच एक गुट के लड़कों ने अचानक गोलियां चलाना शुरू कर दी। 
विज्ञापन


हमले में शाहिद नामक युवक के सिर में गोली लगी। बाकी भी घायल हो गए। करीब 15-20 मिनट चले बवाल की सूचना मिलते ही पहले मयूर विहार थाने का स्टाफ मौके पर पहुंचा। इसके बाद बाकी थानों की पुलिस को भी मौके पर बुला लिया गया। घटना स्थल के पास से पुलिस ने कई काे हिरासत में लिया है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक दोनों गुट इलाके में वर्चस्व की लड़ाई को लेकर पहले भी कई बार आपस में झगड़ा कर चुके हैं। इलाके के लोगों ने दोनों के बीच समझौता भी करवा दिया था। सूत्रों का यह भी दावा है कि सट्टे को लेकर दोनों गुट आपस में भिड़ते हैं। हालांकि पुलिस अधिकारी इन तथ्यों की पुष्टि नहीं कर रहे हैं। पुलिस अधिकारी बस रंजिश में बवाल होने की बात कर रही है। मयूर विहार थाना पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed