{"_id":"649ac913ae5358d9df0eda37","slug":"clash-between-rampal-s-followers-and-local-people-in-vivek-vihar-delhi-2023-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: विवेक विहार में रामपाल के अनुयायी और स्थानीय लोगों में झड़प, गाड़ियों में तोड़फोड़ के बाद साहित्य जलाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: विवेक विहार में रामपाल के अनुयायी और स्थानीय लोगों में झड़प, गाड़ियों में तोड़फोड़ के बाद साहित्य जलाए
Tue, 27 Jun 2023 05:14 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: आकाश दुबे
Updated Tue, 27 Jun 2023 05:14 PM IST
सार
रामपाल के कुछ अनुयायी विवेक विहार इलाके में धार्मिक प्रचार के लिए पहुंचे थे। उन्हें वहां देखकर स्थानीय लोगों ने उनका विरोध करना शुरू कर दिया। इसके बाद गुस्साई भीड़ ने गाड़ी में तोड़फोड़ करने के बाद कुछ साहित्यों को भी आग लगा दी।
विज्ञापन
मौके पर पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के विवेक विहार इलाके में मंगलवार को कथित बाबा रामपाल के अनुयायियों और स्थानीय लोगों के बीच झड़प हो गई। भीड़ ने गाड़ियों में तोड़फोड़ के बाद कुछ साहित्य भी जलाए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात पर काबू पाया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, हरियाणा के कथित बाबा रामपाल के कुछ अनुयायी विवेक विहार इलाके में धार्मिक प्रचार के लिए पहुंचे थे। उन्हें वहां देखकर स्थानीय लोगों ने उनका विरोध करना शुरू कर दिया। इसके बाद गुस्साई भीड़ ने गाड़ी में तोड़फोड़ करने के बाद कुछ साहित्यों को भी आग लगा दी। मामले की सूचना पर आनन-फानन पुलिस मौके पर पहुंची और हालात पर काबू पाया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन