फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Clash between patient and doctor in the capital

Delhi: राजधानी के इंदिरा गांधी अस्पताल में मरीज और डॉक्टर के बीच झड़प, एमएलसी बनाने को लेकर हुई कहासुनी

Sat, 22 Jul 2023 11:14 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 22 Jul 2023 11:14 PM IST
सार

इससे पहले ओखला स्थित ईएसआई अस्पताल में डॉक्टर को पीटा गया। उससे पहले अंबेडकर अस्पताल में भी डॉक्टरों के साथ मारपीट हुई थी।

विज्ञापन
Clash between patient and doctor in the capital
मरीज और डॉक्टर के बीच झड़प - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी दिल्ली में द्वारका के इंदिरा गांधी अस्पताल में मरीज ने डॉक्टर से की झड़प। शनिवार सुबह एक महिला अस्पताल पहुंची और उसने चोट लगने की बात कहते हुए एमएलसी बनाने की मांग की। डॉक्टर ने पहले पुलिस को बुलाने की बात करी और कहा कि बिना पुलिस के कुछ नहीं हो सकता आप का उपचार कर सकते हैं। उसके बाद महिला के साथ आए उसके पति ने और महिला ने झगड़ा शुरू कर दिया। 

विज्ञापन

 


इस घटना के संबंध में फेडरेशन ऑफ प्रेसिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन के महासचिव सर्वेश पांडे ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से डॉक्टरों के साथ झड़प व मारपीट के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। शनिवार को द्वारका के इंदिरा गांधी अस्पताल में डॉक्टरों के साथ झड़प हुई। इससे पहले ओखला स्थित ईएसआई अस्पताल में डॉक्टर को पीटा गया। उससे पहले अंबेडकर अस्पताल में भी डॉक्टरों के साथ मारपीट हुई थी। लगातार हो रही इस तरह की घटना से डॉक्टरों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed