फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Claims: JNU ABVP goons attacked the Congress leader

JNU में आनंद शर्मा पर हमला, दर्ज कराई रिपोर्ट

Sun, 14 Feb 2016 12:40 PM IST
Updated Sun, 14 Feb 2016 12:40 PM IST
विज्ञापन
Claims: JNU ABVP goons attacked the Congress leader

कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने भारतीय जनता पार्टी और एबीवीपी पर आरोप लगाते हुए कहा है कि जेएनयू में शनिवार को एबीवीपी के गुंडों ने राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता आनंद शर्मा पर तेजधार हथियारों से हमला किया। उसे मामले में आज रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन


रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा कि इस कायरतापूर्ण हमले की जितनी निंदा की जाए उतनी कम है। जेएनयू में आनंद शर्मा पर हमला मोदी सरकार की मनोस्थिति को दर्शाता है।
विज्ञापन


सुरजेवाला ने ये भी कहा कि मोदी सरकार छात्रों की आवाज को दबाना चाहती है। वो चाहते हैं कि जेएनयू पर ताला लग जाए।

ABVP गुंडों का रवैया प्रधानमंत्री मोदी की मानसिकता को दर्शाता है

Claims: JNU ABVP goons attacked the Congress leader

सुरजेवाला ने आगे भी ट्विटर पर लिखा कि ये घटना उस वक्त हुई जब शनिवार को जेएनयू के सभी छात्र संगठनों, अध्यापक द्वारा 'जेएनयू बचाओ' सभा का आयोजन किया गया था।


आनंद शर्मा इस सभा में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी सहित विपक्ष के अनेक नेताओं के साथ थे। सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार राष्ट्रविरोधी प्रोपेगंडा का इस्तेमाल कर पूरे जेऩयू को ही राष्ट्रविरोधी साबित करना चाहती है।

सुरजेवाला ने आगे कहा कि अखिल भारतीय परिषद के गुंडों का रवैया प्रधानमंत्री मोदी की मानसिकता को दर्शाता है।

जेएनयू कैंपस बना सियासी अखाड़ा

Claims: JNU ABVP goons attacked the Congress leader

संसद हमले के दोषी आतंकी अफजल गुरू की फांसी के खिलाफ देश विरोधी नारे लगाने की घटना के चौतरफा विरोध के बाद जेएनयू कैंपस सियासी अखाड़ा बन गया है। वामपंथी जेएनयू अध्यक्ष कन्हैया कुमार को रिहा करवाने की मांग कर रहे हैं तो एबीवीपी दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई पर अड़ी है।

सरकार ने कड़ी कार्रवाई करने का इरादा जताया है लेकिन छात्रों के बीच राहुल गांधी, डी राजा, अजय माकन, सीताराम येचुरी जैसी राजनीतिक हस्तियों के पहुंचने से माहौल गरमा गया। हालांकि नेताओं की और आमद रोकने की खातिर शनिवार देर शाम नेताओं और बाहरी लोगों के कैंपस में प्रवेश पर रोक लगा दी गई।

जेएनयू विवाद पर पूरे देश की सियासत तल्ख हो गई है। शनिवार को दिन भर मामले को लेकर गतिविधियां चलती रहीं। छात्रों के समर्थन में कैंपस पहुंच राहुल ने केंद्र पर अभिव्यक्ति के हनन का आरोप मढ़ा तो गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि जो पाकिस्तान जिंदाबाद बोलेगा वह जेल जाएगा।

विज्ञापन

येचुरी व राजा केजरीवाल से भी मिले

Claims: JNU ABVP goons attacked the Congress leader

गृह राज्यमंत्री किरण रिजिजू ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा है कि जेएनयू को देशविरोधी गतिविधियों का अड्डा नहीं बनने दिया जाएगा। इससे पहले सीपीएम महासचिव सीताराम येचुरी और सीपीआई नेता डी. राजा ने राजनाथ से मुलाकात कर छात्रसंघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार को तुरंत रिहा किए जाने की मांग की।

येचुरी ने छात्रों पर की गई पुलिसिया कार्रवाई को गलत बताया है। इस मामले में केंद्र सरकार की घेरेबंदी के लिए येचुरी और राजा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से भी भेंट की। दूसरी ओर कुछ पूर्व सैनिकों ने जेएनयू की डिग्री लौटाने की भी बात कही है।

छात्रों को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा कि छात्रों की आवाज दबाने वाले सबसे बड़े राष्ट्रविरोधी हैं। केंद्र सरकार छात्रों की आवाज नहीं सुन रही है। उनके साथ वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा और अजय माकन के अलावा सीपीएम महासचिव सीताराम येचुरी व सीपीआई नेता डी राजा भी जेएनयू में मौजूद थे।

केसी त्यागी ने भी पुलिसिया कार्रवाई पर उठाए सवाल

Claims: JNU ABVP goons attacked the Congress leader

राहुल के जेएनयू पहुंचने से पहले शनिवार दिनभर सीताराम येचुरी और डी राजा ने राजनैतिक घेरेबंदी की कवायद की। सबसे पहले इन नेताओं ने गृह मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात कर वीडियो पर सवाल उठाते हुए कहा कि गलत छात्रों पर कार्रवाई की गई है।

हालांकि राजनाथ ने येचुरी और राजा को भरोसा दिलाया है कि पुलिस किसी भी निर्दोष पर कार्रवाई नहीं करेगी और दोषी को छोड़ेगी भी नहीं। केसी त्यागी ने भी मामले में पुलिसिया कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। वहीं पुलिसिया कार्रवाई पर जेएनयू शिक्षक संघ ने भी नाराजगी जताई है।

इस कार्रवाई को वह जरूरत से ज्यादा बता रहा है। तो मामले से आहत कुछ पूर्व सैनिकों ने वीसी को चिट्ठी लिखकर अपनी डिग्री लौटाने की पेशकश की है। ये सेना के नेशनल डिफेंस अकादमी (एनडीए) से पास हुए 54वें बैच के अधिकारी हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि अगर ऐसी ही हरकत जारी रही है तो वो अपनी डिग्री लौटा देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed