फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CJP's protest at Jantar Mantar amidst tight security.

Delhi NCR News: कड़ी सुरक्षा के बीच जंतर-मंतर पर सीजेपी का प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 07:38 PM IST
विज्ञापन
270 बॉडी और सीसीटीवी कैमरों से हर गतिविधि पर रही पुलिस की नजर
विज्ञापन

दिल्ली की सीमाओं, एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशनों पर भी बढ़ाई गई चौकसी
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने शनिवार को जंतर-मंतर पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अपना दूसरा प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के साथ-साथ व्यापक निगरानी व्यवस्था भी की थी। कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्र को सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रखा गया, जबकि ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को करीब 270 बॉडी कैमरे उपलब्ध कराए गए थे।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, कैमरों के माध्यम से भीड़ की गतिविधियों, सुरक्षा इंतजामों और प्रदर्शन के दौरान होने वाली प्रत्येक घटना की रिकॉर्डिंग की गई। इसका उद्देश्य पारदर्शिता बनाए रखना और आवश्यकता पड़ने पर सटीक रिकॉर्ड उपलब्ध कराना था। दिल्ली पुलिस के वीडियोग्राफरों ने भी पूरे कार्यक्रम की लगातार वीडियो रिकॉर्डिंग की।
विज्ञापन

जंतर-मंतर और उससे सटे मार्गों पर बहुस्तरीय बैरिकेडिंग की गई थी। प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे लोगों और वाहनों की जांच के बाद ही उन्हें आगे बढ़ने की अनुमति दी गई। सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन में बड़ी संख्या में समर्थकों ने भाग लिया। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तथा रिजर्व फोर्स की भी तैनाती की गई थी। दिल्ली पुलिस की स्पेशल ब्रांच सोशल मीडिया गतिविधियों पर भी नजर बनाए हुए थी। इसके अलावा, इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे, प्रमुख रेलवे स्टेशनों, अंतरराज्यीय बस अड्डों और दिल्ली की सीमाओं पर अतिरिक्त सतर्कता बरती गई। व्यापक सुरक्षा और निगरानी प्रबंधों के बीच प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed