फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CJP statement Pralhad Joshi expectations of education reforms from new minister

'एक महीने बाद मिलेंगे': प्रह्लाद जोशी को लेकर आई CJP की प्रतिक्रिया, दास की नसीहत; देश का युवा जवाब मांगेगा

Sat, 25 Jul 2026 09:38 PM IST
विकास कुमार एएनआई, दिल्ली
एएनआई, दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Sat, 25 Jul 2026 09:38 PM IST
सार

नए मंत्री प्रह्लाद जोशी को नसीहत देते हुए सौरव दास ने कहा कि जो कोई भी शिक्षा मंत्री बने, उसे यह पता होना चाहिए कि युवा देख रहे हैं। वे जवाबदेही मांगेंगे। इसलिए, जब समय आए, तो युवाओं के हित में काम करें।

विज्ञापन
CJP statement Pralhad Joshi expectations of education reforms from new minister
सीजेपी प्रवक्त सौरव दास - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद अब प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इस बड़े राजनीतिक घटनाक्रम पर  कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। सीजेपी ने पूर्व शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को 'लोकतंत्र की जीत' बताया है और नए मंत्री को स्पष्ट संदेश दिया है कि देश का युवा हर कदम पर नजर रखे हुए है। इसके साथ ही, पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर से भी मुलाकात कर आंदोलन के दौरान दर्ज मुकदमों पर चर्चा की।

विज्ञापन


'नया शिक्षा मंत्री जान ले, युवा देख रहे हैं'
शिक्षा मंत्रालय में हुए बदलाव पर प्रतिक्रिया देते हुए सीजेपी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने कहा कि हमारी चिंताओं और मांगों को दूर कर लिया गया है। इन मांगों ने देशभर के युवाओं को प्रभावित किया, यही वजह है कि इस आंदोलन को राष्ट्रव्यापी समर्थन मिला।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

एक महीने बाद नए शिक्षा मंत्री से सीजेपी करेगी मुलाकात
नए मंत्री प्रह्लाद जोशी को नसीहत देते हुए दास ने कहा कि जो कोई भी शिक्षा मंत्री बने, उसे यह पता होना चाहिए कि युवा देख रहे हैं। वे जवाबदेही मांगेंगे। इसलिए, जब समय आए, तो युवाओं के हित में काम करें। पेपर लीक को रोकें और हमारे मांग पत्र में उल्लिखित पांच-सूत्रीय सिफारिशों को लागू करें। उन्होंने आगे बताया कि सीजेपी जल्द ही नए शिक्षा मंत्री से मुलाकात करेगी और सरकार ने एक महीने के भीतर बैठक आयोजित करने का वादा किया है।

विज्ञापन

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सीजेपी की प्रतिक्रिया
पूर्व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को पार्टी ने एक बड़ी कामयाबी बताया है। सीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि इस देश के लोगों ने बीते कुछ वर्षों में इतनी खुशी महसूस की होगी। यह खुशी सिर्फ एक इस्तीफे के बारे में नहीं है, बल्कि यह लोकतंत्र की वापसी और नागरिकों के रूप में हमारे अधिकारों को वापस पाने के बारे में है।

रांका ने आंदोलनकारी युवाओं की तारीफ करते हुए कहा कि पिछले दिनों में जो आंदोलन देखा गया है, उसे इतिहास में उस क्षण के रूप में याद किया जाएगा जब इस देश के युवा अपने राष्ट्र की रक्षा के लिए सड़कों पर उतर आए थे। यह एक बहुत बड़ी जीत है।

दिल्ली पुलिस कमिश्नर से सकारात्मक मुलाकात
आंदोलन के समापन के बाद सीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर अनुराग कुमार से भी मुलाकात की। बैठक को सकारात्मक बताते हुए रांका ने कहा कि हमने पिछले कुछ दिनों में जो कुछ भी हुआ, उस पर चर्चा की। 20 तारीख को जो हुआ वह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण था। हालांकि, हम मानते हैं कि दिल्ली पुलिस का लगातार सहयोग मिला।

रांका ने स्पष्ट किया कि सरकार और पुलिस ने उनकी मांगें मान ली हैं, जिनमें पुरानी एफआईआर को वापस लेना और नई एफआईआर दर्ज न करने का आश्वासन शामिल है। उन्होंने युवाओं का धन्यवाद करते हुए कहा, "हमें उम्मीद है कि यह एक नए अध्याय की शुरुआत है। अंत भला तो सब भला।"

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed