फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   City Heart Academy organises Self defence classes for girls

 सिटी हार्ट एकेडमी में आत्मरक्षा शिविर का आयोजन, कोच ने छात्राओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर

Wed, 24 Apr 2019 12:20 PM IST
Trainee Trainee अमर उजाला ब्यूरो, दादरी। 
अमर उजाला ब्यूरो, दादरी।  Published by: Trainee Trainee Updated Wed, 24 Apr 2019 12:20 PM IST
विज्ञापन
City Heart Academy organises Self defence classes for girls
दादरी स्थित सिटी हार्ट एकेडमी की छात्राओं को आत्मरक्षा की ट्रेनिग - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत मंगलवार को दादरी के कठेड़ा रोड स्थित सिटी हार्ट एकेडमी की छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए। छात्राओं को मुसीबत के समय और असामाजिक तत्वों से लड़ना सिखाया गया।
विज्ञापन

बताया गया कि जूडो-कराटे के छोटे-छोटे दांव से वे किसी भी शरारती तत्वों को सबक सिखा सकती हैं। वहीं, मुसीबत में आसपास पड़ी चीज को ही हथियार बनाकर वह बच सकती हैं।

विज्ञापन

कोच मनीषा भाटी और शिवानी ने 100 से अधिक छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया। बताया कि लड़कियां किसी भी क्षेत्र में लड़कों से कमजोर नहीं हैं। हिम्मत, साहस और मजबूत इरादों के साथ हर कार्य करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर लड़की को कराटे सीखना चाहिए, ये हुनर किसी भी समय उनके काम आ सकता है और वह मुसीबत के समय अपनी रक्षा कर सकती हैं। कहा कि मुसीबत के समय में मदद के लिए किसी का इंतजार करेंगे तो तब तक बहुत देर हो जाएगी। ऐसे में जरूरी है कि खुद आत्मनिर्भर बनें। लड़कियों से कहा कि कभी भी हिम्मत नहीं हारनी चाहिए।

मुसीबत के समय किसी का इंतजार न करें। बल्कि जो चीज आसपास मिल जाए, उसकी को अपना हथियार बना लो। अराजकतत्वों रोकने के बजाय उस पर तुरंत हमला कर दें। ताकि, वह हमला करने की जगह अपना बचाव करे। इससे उसका हौसला टूट जाएगा और वह भाग जाएगा

कराटे सीखने से आत्मविश्वास बढ़ता है। जब मुसीबत आती है तो कराटे सीखने का फैसला सही साबित होगा। अमर उजाला ने अपराजिता अभियान के तहत यह मौका दिया है। इसके लिए धन्यवाद।
- गौरी, छात्रा

अपराजिता के कार्यक्रम से स्वयं की आत्मरक्षा करने की शिक्षा मिली है। पढ़ने के साथ हमें सभी को अन्य गतिविधियों में भी सक्रिय रहना चाहिए। तभी जीवन में सफलता हाथ मिल सकेगी।  
- तान्या, छात्रा

अमर उजाला ने अपराजिता के तहत जिस तरह से लड़कियों को जागरूक करने की मुहिम चलाई है, वह प्रशंसनीय है। ऐसे कार्यक्रम लगातार होते रहने चाहिए, इससे जागरूकता बढ़ेगी। 

- निकिता, छात्रा

असामाजिक तत्व बिना किसी काम के घूमते रहते हैं, इनसे महिलाएं अपने आप को असुरक्षित महसूस करती हैं। ऐसे लोगों को पकड़कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।
- तुलसी, छात्रा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed