{"_id":"a917b1cf51a9bc9b3d2ccc7c3101cb7e","slug":"city-did-not-gtake-lessons-from-outbreaks-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमारी फैलने से सबक नहीं ले रहा शहर, गंदगी का अंबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीमारी फैलने से सबक नहीं ले रहा शहर, गंदगी का अंबार
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Sat, 26 Sep 2015 05:39 PM IST
विज्ञापन
क्षेत्र में मलेरिया और डेंगू के फैलने के बाद भी नगर पालिका प्रशासन सबक नहीं लेना चाहता है। इसका उदाहरण शहर के मुख्य मार्गो तथा चौराहों पर लगे गंदगी के ढेर हैं।
विज्ञापन
बता दें कि शहर की सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने का जिमा स्थानीय नगर पालिका प्रशासन के पास है। इसको लेकर नपा प्रशासन ने करीब 50 से अधिक कर्मचारी नियुक्त कर रखे हैं, लेकिन लचर कार्यप्रणाली के कारण शहर के मुख्य चौराहों सहित नालियां गंदगी से अटी पड़ी हैं। जिसके चलते शहर में बीमारियां पनप रही हैं।
विज्ञापन
जगह-जगह लगे कूडे़ के ढेर व नालियों में जमा गंदा पानी बीमारियों को बढ़ावा दे रहा है। लोगों ने बताया कि नगर पालिका प्रशासन की बदइंतजामी के चलते सर्विस रोड, नई सब्जी म़ंडी, महावीर मार्ग पर पिछले कई दिनों से बारिश का पानी जमा है।
विज्ञापन
शहरवासियों ने एसडीएम अमरदीप सिंह से मांग की है कि संबंधित स्थानों की नपा प्रशासन द्वारा साफ-सफाई दुरुस्त कराई जाए।