{"_id":"5eca7c838ebc3e90a65424cf","slug":"cisf-three-more-personals-corona-positive-delhi-toll-reaches-to-39","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीआईएसएफ के तीन और जवान कोरोना संक्रमित, दिल्ली में कुल 39 जवान पॉजिटिव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीआईएसएफ के तीन और जवान कोरोना संक्रमित, दिल्ली में कुल 39 जवान पॉजिटिव
Sun, 24 May 2020 07:24 PM IST
Mohit Mudgal
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Mohit Mudgal
Updated Sun, 24 May 2020 07:24 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में सीआईएसएफ के जवान लगातार कोरोना संक्रमित हो रहे हैं। 24 घंटे में तीन जवान और कोरोना की चपेट में आए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, एक जवान की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
सीआईएसएफ के प्रवक्ता हेमेंद्र सिंह ने बताया कि संक्रमित होने वाला एक जवान दिल्ली मेट्रो और दूसरा एयरपोर्ट पर तैनात था। इनके संपर्क में आने वाले लोगों को क्वारंटीन किया जा रहा है। दिल्ली में सीआईएसएफ के संक्रमित जवानों की संख्या 39 हो गई है। इनमें 26 जवान दिल्ली मेट्रो, 7 दिल्ली एयरपोर्ट और 6 जवान राजधानी स्थित सरकारी कार्यालयों में तैनात थे।
विज्ञापन