{"_id":"5c4b0b5ebdec2273863311f3","slug":"cisf-officers-and-employees-honoured-for-service-on-republic-day-2019","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणतंत्र दिवस पर सेवा के लिए सम्मानित सीआईएसएफ अधिकारी व कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणतंत्र दिवस पर सेवा के लिए सम्मानित सीआईएसएफ अधिकारी व कर्मचारी
Fri, 25 Jan 2019 06:47 PM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: राजेश सैनी
Updated Fri, 25 Jan 2019 06:47 PM IST
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : SELF
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के अधिकारियों व कर्मियों को विभिन्न क्षेत्रों में उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए प्रतिष्ठित राष्ट्रपति का पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है। सुधीर कुमार, आईजी, एनसीआर सेक्टर मुख्यालय नई दिल्ली व 8वीं रिजर्व बटालियन जयपुर के कमांडेंट रमेश चंद्र चौधरी को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन
वहीं सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक डीआईजी सरस्वती शाह अंबष्ठ, सीनियर कमांडेंट प्रदीप कुमार भारती, कमांडेंट सुधु भगत, कमांडेंट शंकर मांझी, डिप्टी कमांडेंट भूपिंदर सिंह, ओमबीर सिंह, सहायक कमांडेंट रविंद्र सिंह, निरंजन सिंह रावत, अजीत सिंह साम्याल, दामोदर विसालम राजाराम, सहायक उप निरीक्षक मुख्तार अहमद, बाबू लाल शर्मा, कालू राम, हरू सेन, एस आनंदन, सी विक्रमण, आर मुरलीधरन नायर, अमृत एक्का, दुर्गा प्रसाद मेहरा, के राधाकृष्णन नायर, श्री एमश्रीधरण पिल्लई, शशिधरन के, आर सिद्धार्थन, हवलदार हरिभाई मोरी को सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन
फायर सर्विस में सराहनीय सेवा के लिए सहायक कमांडेंट नरेंद्र कुमार और सहायक उप निरीक्षक के सी नायक को सम्मानित किया गया है। अदम्य साहस के लिए जीवन रक्षा पदक से सिपाही सुशील भोई को सम्मानित किया है।
विज्ञापन