{"_id":"5efb63148ebc3e42d966dce4","slug":"cisf-nabs-us-bound-man-with-bullet-at-delhi-igi-airport","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली हवाई अड्डे पर अमेरिका जा रहे व्यक्ति को सीआईएसएफ ने कारतूस के साथ पकड़ा, पुलिस को सौंपा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली हवाई अड्डे पर अमेरिका जा रहे व्यक्ति को सीआईएसएफ ने कारतूस के साथ पकड़ा, पुलिस को सौंपा
Tue, 30 Jun 2020 09:36 PM IST
Mohit Mudgal
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: Mohit Mudgal
Updated Tue, 30 Jun 2020 09:36 PM IST
विज्ञापन
सीआईएसएफ
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीआईएसएफ ने दिल्ली हवाई अड्डे अमेरिका जा रहे एक यात्री को बैग में कारतूस ले जाने के आरोप पकड़ा है।
विज्ञापन
अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि बलवंत सिंह एयर इंडिया के विमान से सोमवार रात को वाशिंगटन जा रहा था और दिल्ली के इंदिरा गांधी हवाई अड्डे पर उसके बैग में 7.65 एमएम कैलिबर की कारतूस होने के आरोप में उसे पकड़ा गया है।
उन्होंने बताया कि केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के जवानों ने तुरंत सिंह को अन्य यात्रियों से अलग किया और पूछताछ की। चूंकि सिंह के पास प्रतिबंधित सामान की सूची में शामिल कारतूस ले जाने की अनुमति को लेकर कोई दस्तावेज नहीं था, इसलिए उसे दिल्ली पुलिस को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
कोविड-19 महामारी के चलते सीमित घरेलू और अंतरराष्ट्रीय (केवल वंदे भारत मिशन के तहत) उड़ानों का परिचालन किया जा रहा है।