{"_id":"63497c148c590a176b4c205c","slug":"cisf-jawan-shot-himself-dead-at-welcome-metro-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: CISF के जवान ने मेट्रो स्टेशन पर खुद को गोली मारकर दी जान, इसी साल दिसंबर में होने वाली थी उसकी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: CISF के जवान ने मेट्रो स्टेशन पर खुद को गोली मारकर दी जान, इसी साल दिसंबर में होने वाली थी उसकी शादी
Fri, 14 Oct 2022 08:42 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 14 Oct 2022 08:42 PM IST
सार
मृत जवान की शिनाख्त अजय (25) के रूप में हुई है। वह मूलत: बिहार के रोहतास जिला का रहने वाला था। साल 2021 में वह सीआईएसएफ में सिपाही के पद पर भर्ती हुआ था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वेलकम मेट्रो स्टेशन पर बृहस्पतिवार देर शाम सुरक्षा में तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ ) के एक जवान ने खुद को गोली मारकर जान दे दी। जवान खुद को बाथरूम में गोली मार ली। उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, जिससे कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर बिहार में रहने वाले उसके परिवार वालों को घटना की जानकारी दे दी है। उनके आने के बाद ही शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
विज्ञापन
मृत जवान की शिनाख्त अजय (25) के रूप में हुई है। वह मूलत: बिहार के रोहतास जिला का रहने वाला था। साल 2021 में वह सीआईएसएफ में सिपाही के पद पर भर्ती हुआ था। फिलहाल उसकी तैनाती वेलकम मेट्रो स्टेशन पर थी। बृहस्पतिवार शाम करीब 7.16 बजे पुलिस को वेलकम मेट्रो स्टेशन पर सिपाही के गोली मारे जाने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही शास्त्री पार्क मेट्रो स्टेशन पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में पुलिस ने पाया कि सिपाही ने बाथरूम में खुद की सर्विस एसएलआर से गोली मारकर खुदकुशी की है।
विज्ञापन
मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। वह शास्त्री पार्क में बने सीआईएसएफ के बैरक में रहता था। उसके साथियों ने बताया कि कुछ माह पहले ही वह ट्रेनिंग लेने के बाद आया था। पुलिस ने उसके परिवार वालों से संपर्क कर घटना की जानकारी दी। परिवार वालों से पूछताछ में पता चला कि अजय की शादी तय हो गई थी। इसी साल दिसंबर में उसकी शादी होने वाली थी। परिवार वालों के आने के बाद ही कारणों का खुलासा हो पाएगा। पुलिस ने जवान के फोन डिटेल को खंगालकर मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन