फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CISF caught a foreign woman with 14 kg of drugs from airport in Delhi

दिल्ली: एयरपोर्ट पर ड्रग्स के साथ पकड़ी गई विदेशी महिला, 22 लाख रुपये का ड्रग्स बरामद

Fri, 26 Oct 2018 05:26 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 26 Oct 2018 05:26 AM IST
विज्ञापन
CISF caught a foreign woman with 14 kg of drugs from airport in Delhi
एयरपोर्ट पर ड्रग्स के साथ पकड़ी गई विदेशी महिला - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के जवानों ने दिल्ली एयरपोर्ट से एक विदेशी महिला को साढ़े 14 किलो ड्रग्स के साथ पकड़ा। जिसे महिला शतरंज के बोर्ड में छिपाकर ले जा रही थी। बरामद ड्रग्स की कीमत करीब 21.75 लाख रुपये आंकी गई है। आरोपी महिला यात्री को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के हवाले कर दिया गया है। ब्यूरो के अधिकारी उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रहे हैं। 

विज्ञापन


सीआईएसएफ के प्रवक्ता हेमेंद्र सिंह ने बताया कि बुधवार देर रात इंदिरा गांधी एयरपोर्ट के टर्मिनल तीन पर तैनात सीआईएसएफ की सर्विलांस और इंटेलिजेंस टीम ने एक महिला यात्री को चेक इन एरिया में संदिग्ध हालत में घूमते हुए देखा। शक होने पर टीम ने महिला यात्री को हिरासत में लेकर उसके बैग की एक्सरे मशीन पर जांच की। बैग में कुछ बॉक्स दिखे, जिसमें संदिग्ध वस्तु होने का शक हुआ। बैग को खोलकर तलाशी ली गई, तो 13 शतरंज और लूडो के लकड़ी के बोर्ड मिले।
विज्ञापन


जो अनुमान से ज्यादा भारी लग रहे थे। जवानों ने बोर्ड के ऊपर लगे फ्लैप को हटाया, तो फ्लैप और बोर्ड के बीच में पाउडर रखा हुआ था। पकड़ी गई महिला की पहचान मेमोरी चिकाकविया (24) के रूप में हुई। वह मालावी देश की रहने वाली है और ड्रग्स को लेकर अदीश अबाबा जा रही थी। इस बात की जानकारी तुरंत नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के अधिकारियों को दी गई। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के अधिकारियों ने पाउडर की जांच करने के बाद बताया कि यह पाउडर ड्रग्स है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed